Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Sunday, June 22

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

नशे में धुत ASI ने वाहनों की चेकिंग के दौरान राहगीरों से की बदसलूकी, सस्‍पेंड

    बीजापुर। छत्‍तीसगढ़ के बीजापुर में खाकी शर्मसार हुई है। यहां चुनावी ड्यूटी पर तैनात नशे में धुत सहायक उप निरीक्षक सोमनाथ ठाकुर ने राहग...

  

 बीजापुर। छत्‍तीसगढ़ के बीजापुर में खाकी शर्मसार हुई है। यहां चुनावी ड्यूटी पर तैनात नशे में धुत सहायक उप निरीक्षक सोमनाथ ठाकुर ने राहगीरों से बदसलूकी गाली-गलौज की। सहायक उप निरीक्षक की इस हरकत का वहां मौजूद किसी राहगीर बनाया लिया, जोकि इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इधर, एएसआइ की राहगीरों के साथ बदसूलकी का मामला सामने आने के बाद बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने कठोर कार्यवाही करते हुए सहायक उप निरीक्षक सोमनाथ ठाकुर को सस्‍पेंड कर दिया है। दरअसल, आदर्श आचार संहिता के दौरान चेक पोस्ट बीजापुर में सहायक उप निरीक्षक सोमनाथ ठाकुर डयूटी पर तैनात था। एएसआइ सोमनाथ ठाकुर ने डयूटी के दौरान शराब के नशे में धुत होकर वहां से आने-जाने वाले राहगीरों से गाली-गलौज और बदतमीजी की। इसी दौरान वहां मौजूद किसी राहगीर ने एएसआइ की इस हरकत का वीडियो बना लिया और इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। एएसआइ की हरकतों की जानकारी मिलने पर बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने सहायक उप निरीक्षक सोमनाथ ठाकुर को ड्यूटी के दौरान शराब का सेवन करने और नशे की हालत में राहगीरों से गाली-गलौज एवं बदतमीजी करते पर निलंबित कर दिया। इसके साथ बीजापुर के उप पुलिस अधीक्षक को मामले की जांच करने निर्देश दिए हैं। एसपी जितेंद्र यादव ने कहा कि ड्यूटी के दौरान कोई भी अधिकारी-कर्मचारी अपने कर्तव्यों के प्रति अनुशासनहीनता एंव लापरवाही बरते जाने पर बख्‍शे नहीं जाएंगे।

No comments

गृह मंत्री ने कहा कि मैं विश्वास के साथ फिर से दोहराता हूँ क...

केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने राष्ट्रीय न्यायालयिक विज...

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने एनएफएसयू और एनएफएसएल क...

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ आगमन पर मुख्य...

जब उम्मीद की डोर थमने लगी… मुख्यमंत्री बने संबल: मुख्यमंत्री...

सेन समाज की प्रतिभाओं ने अपनी उपलब्धियों से समाज को किया गौर...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी में मातृ-शिशु चिकित्साल...

मुख्यमंत्री साय ने कुनकुरी में 250 सीटर नालंदा परिसर का किया...

उद्योग मंत्री का नई दिल्ली दौरा स्थगित

कैबिनेट मंत्री देवांगन ने आमजनों से योग को जीवन का अभिन्न अं...