Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Tuesday, July 15

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

पांच माह बाद भी आत्मानंद स्कूलों में नहीं हो पाई 71 पदों पर शिक्षकों की भर्ती

  रायपुर। राजधानी रायपुर जिले के 30 से अधिक स्वामी आत्मानंद स्कूल में संविदा शिक्षकों की भर्ती पांच माह पहले आवेदन मंगवाए गए हैं, लेकिन इस...

 

रायपुर। राजधानी रायपुर जिले के 30 से अधिक स्वामी आत्मानंद स्कूल में संविदा शिक्षकों की भर्ती पांच माह पहले आवेदन मंगवाए गए हैं, लेकिन इसकी भर्ती अभी तक नहीं हो पाई है। कुल 71 पदों पर भर्ती होनी है। अब आखिरकार पांच माह के लंबे इंतजार के बाद पात्र-अपात्र की सूची जारी की है। जानकारी के अनुसार इस भर्ती के लिए 4762 फार्म आए थे। इनमें से 1603 पात्र हैं। वहीं अपात्र उम्मीदवार दावा आपत्ति 28 मार्च तक कर सकते हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का मुताबिक 71 पद के लिए होने भर्ती प्रक्रिया में बदलाव किया है। इस वजह से यह भर्ती प्रक्रिया न तो लिखित परीक्षा हो रही है और न ही इंटरव्यू। बताया जाता है कि अलग-अलग पदों के लिए दसवीं, बाहरवीं, यूजी और पीजी के प्राप्तांक के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। यानी व्याख्याता के लिए पीजी का 50 प्रतिशत, यूजी का 30 प्रतिशत और बारहवीं के प्राप्तांक का 20 प्रतिशत होगा। वहीं शिक्षक पद के लिए ग्रेजुएशन, बारहवीं, दसवीं और सहायक शिक्षक के लिए दसवी-बारहवीं के प्राप्तांक के आधार पर मेरिट बनेगी। अब फाइनल लिस्ट लोकसभा चुनाव के बाद आने की संभावना है। शिक्षा विभाग ने संविदा भर्ती के लिए पिछले साल सितंबर-अक्टूबर में आवेदन मंगाए गए थे। वहीं खास बात यह है कि जिन पदों के लिए आवेदन नहीं मंगाए गए थे उसके लिए भी अभ्यर्थियों ने आवेदन कर दिया है। इनमें सहायक ग्रेड-2, व्याख्याता बायो, व्याख्याता अंग्रेजी, व्याख्याता हिंदी, व्याख्याता केमिस्ट्री, व्याख्याता संस्कृत, लाइब्रेरियन जैसे के लिए आवेदन आए थे। जहां सभी को अपात्र कर दिया। इसके अलावा फार्म स्पष्ट नहीं, एक से अधिक पद के लिए आवेदन, हिंदी मीडियम में पढ़ाई, रोजगार पंजीयन, टीईटी क्वालिफाई नहीं होने पर आवेदन वालों को भी अपात्र किया गया है।

No comments

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘भारत मार्ट’ को बताया वैश्विक व्यापा...

देश के लिए गौरव का क्षण: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने Axiom...

'स्कूटी दीदी' बनीं आत्मनिर्भर भारत की प्रतीक – मुख्यमंत्री व...

राज्यपाल डेका ने अंतरिक्ष से लौटने पर शुक्ला को दी बधाई

राजनांदगांव के नागरिक प्रतिनिधिमंडल ने की मुख्यमंत्री से सौज...

प्रदेश में अब तक 378.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

कोरबा जिले में डीएमएफ से 52 करोड़ से अधिक की लागत से 481 आंगन...

पीएम सूर्यघर योजना बनी आमजन के लिए वरदान: स्वाति यादव का बिज...

स्वच्छता से स्वावलंबन की मिसाल : राजकुमार की कहानी बनी ग्राम...

राज्य में भू-अभिलेखों के डिजिटलीकरण पर दिया ज़ोर