Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, July 16

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

साइकिल से अयोध्या के लिए हुआ रवाना, डेढ़ हजार किमी का करेगा सफर

 

रायपुर। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर छत्‍तीसगढ़ में उत्सव का माहौल है। रामभक्त इस अवसर को यादगार बनाने में जुटे हैं। सभी अपने-अपने तरीके से भक्ति भाव प्रकट कर रहे हैं। ऐसा ही बस्तर का एक रामभक्त प्रभु रामलला के दर्शन के लिए साइकिल से ही अयोध्‍या के लिए निकल पड़ा है। नक्सल प्रभावित दोरनापाल (कोंटा) सुकमा निवासी जगत मंडल (34) अयोध्या तक लगभग डेढ़ हजार किमी की दूरी साइकिल से तय करेंगे। वे 16 जनवरी को रायपुर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बताया कि मैं साइकिल से प्रभु श्रीराम के दर्शन करने और प्रदेशवासियों पर कृपा दृष्टि बनाए रखने की प्रार्थना लेकर अयोध्या के लिए निकला हूं। यात्रा के दौरान लोगों को बलिदानियों के शौर्य को भी बता रहा हूं। वे 27 जनवरी तक प्रभु श्रीराम की नगरी पहुंचेंगे। जगत मंडल ने बताया कि अयोध्या में भगवान राम के दर्शन के बाद केदारनाथ, वैष्णोदेवी (जम्मू), साई बाबा (शिर्डी) और श्री महाकाल (उज्जैन) दर्शन करने जाने की योजना है। उन्होंने बताया कि भगवान राम के दरबार जाकर वे बस्तर क्षेत्र में शांति और किसी सैनिक की जान न जाए इसके लिए प्रार्थना करेंगे।  जगत ने बताया कि मैं प्रतिदिन 70 से 80 किमी साइकिल चलाने का प्रयास कर रहा हूं, ताकि यात्रा जल्द से जल्द सफल हो। इस यात्रा के लिए जगत को घरवालों का भी पूरा समर्थन मिला। पिछले 10 दिनों में वे लभभग 700 किमी की यात्रा कर गुरुवार को बिलासपुर तक पहुंच चुके थे। जगत मंडल यात्रा के लिए सिर्फ दो जोड़ी कपड़े और टेंट रखे हैं। उन्होंने बताया कि सुबह होते ही मैं यात्रा में निकल पड़ता हूं। जनसहयोग से खाना और रहने को मिल जाता है। इस दौरान रास्ते में लोगों को बलिदानियों की कहानी बताकर देशभक्ति के लिए प्रेरित करता हूं।

No comments

अनुशासनहीनता पर बड़ी कार्रवाई, प्रभारी प्राचार्य निलंबित

स्वच्छ सर्वेक्षण में अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्य के सात न...

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025: प्रतिभाशाली बच्चों...

धरती आबा जनभागीदारी अभियान : जनजातीय समाज के हितग्राहियों के...

टैरिफ में न्यूनतम वृद्धि, आपूर्ति में गुणवत्ता — छत्तीसगढ़ म...

ग्राम पंचायतों की सक्रियता और स्वप्रेरित जनभागीदारी से हो रह...

मुख्यमंत्री साय से भारत सरकार में भूमि संसाधन सचिव ने की सौज...

राज्यपाल डेका ने छत्तीसगढ़ के कोसा को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दि...

ऑपरेशन सिन्दूर: भारत की ताकत, संकल्प और वैश्विक नेतृत्व क्षम...

बस्तर के बच्चों का स्वर्णिम भविष्य सुनिश्चित करने के लिए सर...