Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Thursday, July 10

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

सड़क हादसे में तीन यात्रियों की मौत, 12 घायल

 

बालोद/धमतरी।  तेज रफ्तार यात्री बस एक ट्रक से जा टकराई। दुर्घटना में बस में सवार तीन यात्रियों की मौत होने की खबर है। वहीं 12 यात्री घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बालोद में हुए सड़क हादसे पर शोक जताया है। साथ ही सीएम साय ने सड़क दुर्घटना के सभी मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 22 दिसंबर की सुबह धमतरी चारामा हाइवे रोड के बीच बालोद जिला अंतर्गत ग्राम मरकाटोला घाट के पास तेज रफ्तार महिंद्रा ट्रेवल्स की यात्री बस एक ट्रक से जा टकराई। दुर्घटना में बस में सवार तीन यात्रियों की मौत हो गई है। जबकि बस में सवार 12 यात्रियों को चोंटे आई है। दुर्घटना के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई थी। वाहन चालकों व लोगों की मदद से सभी घायलों को चारामा स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुरूर पुलिस मौके पर पहुंचकर अंदर फंसे शवों को बाहर निकालने में जुटी हुई है। इस घटना के बाद सड़क पर वाहनों की भीड़ लग गई है। पुलिस ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त कराने में जुटी हुई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बालोद जिले के मरकाटोला घाट में आज हुए यात्री बस हादसे में मृतक लोगों के प्रति शोक जताया है तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने जिला प्रशासन को घायल यात्रियों के समुचित इलाज एवं अन्य व्यवस्था के निर्देश दिये हैं। जिला प्रशासन बालोद द्वारा घायलों को उपचार के लिए धमतरी एवं कांकेर के अस्पतालों में उपचार की व्यवस्था की जा रही है।

No comments

फिर से महिला स्व-सहायता समूहों को मिला रेडी टू ईट निर्माण का...

छत्तीसगढ़ पर्यटन ने कोलकाता में दर्ज कराई प्रभावशाली उपस्थिति

सांदीपनि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के केन्द्...

श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा धाम कोसमनारा में पहुंचे म...

छत्तीसगढ़ के लाल अनिमेष कुजूर ने रचा नया इतिहास, मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सूरजपुर जिले में हुए दोहरे हत्य...

सिम्स में जटिल सर्जरी, 65 वर्षीय महिला के पेट से निकाला गया ...

वनोपज से वनांचल के लोगों के जीवन में आ रही है आर्थिक समृद्धि...

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयास से सूरजपुर को मिली सड़क वि...

छत्तीसगढ़ में स्टेट क्वालिटी मॉनिटर्स के इम्पेनलमेंट के लिए आ...