Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Tuesday, July 8

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

राज लिम्बानी की घातक गेंदबाजी से भारत ने नेपाल को 10 विकेट से हराया

दुबई । राज लिम्बानी की घातक गेंदबाजी और उसके बाद अर्शिन कुलकर्णी की 43 रनों की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने मंगलवार को अंडर-19 एशिया...

दुबई । राज लिम्बानी की घातक गेंदबाजी और उसके बाद अर्शिन कुलकर्णी की 43 रनों की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने मंगलवार को अंडर-19 एशियाकप ग्रुप ए के मुकाबले में नेपाल को 10 विकेट से हरा दिया है। भारत की अर्शिन कुलकर्णी और आदर्श सिंह की सलामी जोड़ी ने 7.1 ओवर मेंं 57 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। अर्शिन ने 30 गेंदों में नाबाद 43 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में एक चौका और पांच छक्के लगाये। वहीं आदर्श ने 13 गेंदों मे दो चौकों की मदद से 13 रन बनाये। इससे पहले आज यहां आईसीसी स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरे नेपाल के सलामी बल्लेबाज दीपक बोहरा एक रन पहले ही ओवर में लिम्बानी का शिकार बने। उसके बाद सातवें ओवर में उत्तम मगर को शून्य पर लिम्बानी बोल्ड कर दिया। इसके बाद नेपाल के लगातार विकेट गिरते रहे और उसका कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक तक नहीं पहुंच सका। नेपाल की ओर से हेमन्त धामी ने सबसे अधिक आठ रन बनाये। इसके अलावा अर्जुन कुमाल और डी बोहरा ने सात-सात रन बनाये। तीन खिलाड़ी मात्र चार-चार रन बनाकर आउट हुये। भारत की शानदार गेंदबाजी के आगे नेपाल की पूरी टीम 22.1 ओवर में 52 रन पर सिमट गई। 52 रन के स्कोर में 13 अतिरिक्त रन भी शामिल है। भारत की ओर से राज लिम्बानी ने सार्वधिक सात बल्लेबाजों को आउट किया। इसके आलवा आराध्या शुक्ला ने दो विकेट लिये और अर्शिन कुलकर्णी को एक विकेट मिला।

No comments

राष्ट्रीय स्तर की 'लखपति महिला पहल' क्षेत्रीय कार्यशाला का आ...

नेशनल फुटबॉल खिलाड़ी किरण पिस्दा का जिला प्रशासन बालोद ने किय...

हुकुमचंद मिल के समान, ग्वालियर-रतलाम के मिल मजदूरों को भी दि...

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय में साइ...

स्वतंत्रता दिवस के गरिमामय आयोजन हेतु शासन ने जारी किए दिशा-...

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से मनेंद्र...

किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर कृषि ऋण

पीडीएस के तहत माह जुलाई के लिए 816 किलोलीटर केरोसिन का आबंटन

श्रम कल्याण केन्द्रों का होगा उन्नयन

छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के संचालक मंडल की बैठक में मजदूर ...