Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Thursday, June 12

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

आदिपुरुष फिल्‍म को लेकर कांग्रेसियों ने विरोध दर्ज कर सिनेमा हाल में ताला जड़ दिया

सुकमा। आदिपुरुष फिल्‍म को लेकर कांग्रेस ने अपना विरोध दर्ज कराया और सिनेमा हाल में ताला जड़ दिया। इसके साथ ही सेंसर बोर्ड के खिलाफ जमकर नारेब...

सुकमा। आदिपुरुष फिल्‍म को लेकर कांग्रेस ने अपना विरोध दर्ज कराया और सिनेमा हाल में ताला जड़ दिया। इसके साथ ही सेंसर बोर्ड के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि ये फिल्‍म सनातन धर्म के खिलाफ हैं। नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और विरोध प्रदर्शन कर सेंसर बोर्ड का पुतला दहन भी किया। जिला मुख्यालय स्थित सारदा सिनेमा हाल पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू व उनके समर्थकों ने आदिपुरुष फिल्‍म को लेकर विरोध दर्ज किया। सिनेमा के चल रही आदिपुरुष फिल्‍म को बंद कराया और ताला जड़ दिया। वहीं फिल्म के राइटर मनोज मुंतशिर, निर्माता कृष्ण कुमार, निर्देशक ओम रावत, सेंसर बोर्ड के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पालिकाध्यक्ष राजू साहू ने कहा कि यह फिल्‍म सनातन धर्म के खिलाफ है। इस फिल्म में वाल्मीकि रामायण और तुलसीदास के रामायण को बदलकर दिखाया गया है। भगवान राम का व्यक्तित्व सौम्य था, जबकि इसमें महाबली दिखाया गया है। इस दौरान जेल संदेशक मनोज चौरसिया व्यपार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रम्मू राठी, खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रोहित पांडे, सेवादल जिलाध्यक्ष मुकेश कश्यप,पार्षद प्रताप समरथ, जिला कांग्रेस के कोषाध्यक्ष संतोष चांडक, नीतेश साहू, नीमू साहू, प्रशान्त एवं कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments

राष्ट्रीय कार्यशाला "एनजीओ मीट-2025" का भव्य आयोजन मैट्स यून...

हम सभी की साझी भागीदारी से ही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प होग...

वित्त मंत्री ओपी चौधरी के मुख्य आतिथ्य में रामगढ़ महोत्सव का ...

नवनिर्मित केशव भवन शिक्षा, संस्कृति और संस्कारों का बनेगा सं...

कोरबावासियों को मिलेगा कन्वेन्शन सेंटर का लाभ: मुख्यमंत्री ...

नारी शिक्षा और सशक्तिकरण में अहिल्याबाई होल्कर का महत्वपूर्ण...

उद्योग मंत्री देवांगन 13 जून को कोण्डागांव के दौरे पर

एयर इंडिया विमान हादसे पर राज्यपाल डेका ने गहरा शोक व्यक्त क...

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी रामगढ़ महोत्सव में हुए शामिल

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने यूनिसेफ,डबल्य...