Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, August 13

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

राकांपा ने देवेन्द्र फडणवीस पर लगाया यह आरोप...

  मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस पर आरोप लगाया कि वह मुख्यमं...

 

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस पर आरोप लगाया कि वह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की छवि धूमिल करने के लिए पार्टी अध्यक्ष शरद पवार के नाम का ‘दुरुपयोग’ कर प्रसिद्धि पाने की कोशिश कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता फडणवीस ने हाल ही में एक टेलीविजन चैनल को दिए साक्षात्कार में दावा किया था कि पवार 2019 में भाजपा के साथ सरकार बनाने के लिए सहमत हुए थे लेकिन फिर तीन-चार दिनों के बाद वह पीछे हट गए। उप मुख्यमंत्री के इस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राकांपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता क्लाईड क्रास्टो ने एक बयान में कहा, ‘‘पिछले कुछ दिनों में एकनाथ शिंदे द्वारा विज्ञापनों में कमतर दिखाए जाने के बाद देवेन्द्र फडणवीस लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं और इसलिए वह साक्षात्कारों में शरद पवार के नाम का दुरुपयोग कर रहे हैं ताकि एकनाथ ंिशदे की छवि को धूमिल किया जा सके।’’ गौरतलब है कि 2019 के राज्य विधानसभा चुनाव के बाद उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना (तब अविभाजित) ने मुख्यमंत्री पद पर विवाद के चलते लंबे समय से सहयोगी रही भाजपा के साथ संबंध तोड़ लिए थे। बाद में अचानक राजभवन में फडणवीस ने मुख्यमंत्री तथा अजित पवार ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, हालांकि यह सरकार केवल 80 घंटे ही चली थी। ठाकरे ने बाद में राकांपा और कांग्रेस के साथ मिलकर राज्य में महा विकास अघाड़ी सरकार (एमवीए) का गठन किया। पिछले साल जून में शिंदे ने शिवसेना नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व किया था, जिससे पार्टी में विभाजन हो गया था और एमवीए सरकार गिर गई थी। शिंदे ने 30 जून, 2022 को मुख्यमंत्री और फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

No comments

सीएम विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ को 1 लाख टन अतिरिक्त...

उद्योगों की मांग अनुसार कौशल विकास पाठ्यक्रम डिजाइन करें : र...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमि...

बस्तर संभाग में एंटी रेबीज वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता

वतंत्रता दिवस पर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन कोरबा में करें...

: भ्रामक समाचार प्रसारित कर वित्त मंत्री एवं सरकार की छवि धू...

आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए 19 अगस्त को निकल...

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से घर-घर पहुँची ग्रीन एनर्जी

छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग से युवाओं और महिलाओं को मिली नई दिश...

आदि कर्मयोगी अभियान: जनजातीय बहुल गांवों मेंबुनियादी सुविधाए...