रायपुर। दस लाख कीमत की 104 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ रायपुर पुलिस के हत्थे चढ़े पंजाब के ड्रग पैडलर्स के संपर्क पाकिस्तान से जुड़े निकले हैं...
रायपुर। दस लाख कीमत की 104 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ रायपुर पुलिस के हत्थे चढ़े पंजाब के ड्रग पैडलर्स के संपर्क पाकिस्तान से जुड़े निकले हैं। पूछताछ में कंवलजीत सिंह और बलराज सिंह ने राजफाश किया कि पंजाब की सीमा से पाकिस्तान द्वारा ब्राउन शुगर के अलावा अन्य ड्रग्स की बड़ी खेप की आपूर्ति चीन निर्मित ड्रोन से की जाती है। ड्रोन का उपयोग पाकिस्तानी तस्कर भारत में नशा और हथियार भेजने के लिए करते हैं। बड़े आकार का यह ड्रोन क्वाडक्वाप्टर है। इसी में बांधकर चार किलो से ज्यादा हेरोइन सीमा के इस पार गिराई जाती है। उन्हें एक हजार रुपये प्रति ग्राम की कीमत पर ब्राउन शुगर मिलती है। वे इसे अलग-अलग राज्यों में पांच से दस हजार रुपये प्रति ग्राम की दर पर बेचते हैं।

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments