Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, May 28

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

देश में ‘ऐतिहासिक विकास’ का दावा असत्य - सीएम बघेल

रायपुर।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट किया कि आंकड़ों पर नजर डालिए तो पता चल जाएगा। दरअसल, ‘अमृतकाल’ में देश में कथित ‘ऐतिहासिक विकास’ का...

रायपुर।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट किया कि आंकड़ों पर नजर डालिए तो पता चल जाएगा। दरअसल, ‘अमृतकाल’ में देश में कथित ‘ऐतिहासिक विकास’ का दावा असत्य है। वास्तविकता यह है कि यूपीए के 10 वर्ष के कार्यकाल में जीडीपी की औसत वार्षिक वृद्धि दर, एनडीए के विगत 9 साल के कार्यकाल की तुलना में अधिक रही है। जैसे 2019 से 2022 के बीच कोविड संकट आया था, वैसे ही 2006 से 2008 के बीच वैश्विक मंदी भी आयी थी। लेकिन डा मनमोहन सिंह जी के कुशल आर्थिक प्रबंधन के कारण जीडीपी की वृद्धि दर पर प्रभाव नहीं पड़ा। बजट पर अपनी प्रतिक्रिया में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा-'इसे निर्मलाजी का निर्मम बजट कहा जा सकता है।" उन्होंने कहा कि इस बजट में न युवाओं के लिए कोई सुविधा है, न किसानों की आय दोगुना करने की बात है, न ही महिलाओं के लिए कुछ है। यह बजट केवल चुनाव को देखते हुए बनाया गया है। इसमें महंगाई और बेरोजगारी को कम करने की कोई व्यवस्था नहीं है। नए लोगों को कैसे रोजगार मिलेगा, इसमें कुछ नहीं है। जितनी भी खाद्य सामग्री है, वो महंगी हो गई है। बजट में श्री अन्न् की बात कही गई, कोदो-कुटकी, सांवा तक की बात कही गई, लेकिन इसका न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) भारत सरकार ने आज तक घोषित नहीं किया। समर्थन मूल्य पर खरीदने की भी कोई बात किसानों के लिए नहीं कही गई। यह बजट निराशाजनक है।

No comments

छत्तीसगढ़ में शिक्षा सुधार की नई पहल: युक्तियुक्तकरण के माध्...

दूरस्थ स्कूलों में शिक्षकों की कमी से गिरा परीक्षा परिणाम

विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना साकार करने सभी अधिकारी निष्ठा ए...

वीर सैनिकों के सम्मान में आन-बान-शान से निकली तिरंगा यात्रा

पूरा देश मना रहा है देवी अहिल्याबाई का 300वां जन्म जयंती वर्...

छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में आयुष विभाग की अनूठी पहल, ग्रामीणों...

01 से 07 जून तक मनाया जायेगा “चावल उत्सव”, राशनकार्डधारी परि...

विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर प्रदेशभर में जागरूकता कार्यक्...

मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों, चुप...

मुख्यमंत्री की चौपाल: कांकेर जिले के मांदरी गांव में उतरा मु...