Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Friday, August 22

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

गुड़ फैक्ट्री के चरखे में फंसकर नाबालिग की मौत

   कवर्धा। कबीरधाम जिले में संचालित एक गुड़ फैक्ट्री में बड़ा हादसा हुआ है। इस गुड़ फैक्ट्री के चरखे में फंसकर 16 वर्षीय नाबालिग की मौत हो गई ...

 

 कवर्धा। कबीरधाम जिले में संचालित एक गुड़ फैक्ट्री में बड़ा हादसा हुआ है। इस गुड़ फैक्ट्री के चरखे में फंसकर 16 वर्षीय नाबालिग की मौत हो गई है। मामला जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चरडोंगरी का है। पिपरिया थाना से मिली जानकारी अनुसार यह घटना बीते सोमवार की है। मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के गढ़ी थाना क्षेत्र निवासी फग्गन सिंह पिता सुखलाल उम्र 16 वर्ष की मौत चरखे में फंसने से हुई है। इसी चरखे के माध्यम से गन्ने की पेराई होती है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया है। इस मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है। पिपरिया थाना के एसआई प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद गुड़ फैक्ट्री संचालक के खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई होगी। प्रथम तौर पर यहां लापरवाही दिखाई दे रहीं है। हालांकि जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगा कि यहां किस प्रकार से लापरवाही हुई है। गौरतलब है कि जिले में धान के बाद सबसे ज्यादा गन्ना की खेती होती है। इस साल करीब 30 हजार से अधिक हेक्टेयर में गन्ने के फसल हैं। आमतौर पर किसान अपने गन्ने को जिले के दो सहकारी शक्कर कारखाना में बेचते हैं, जिसमें ग्राम राम्हेपुर व पंडरिया कारखाना शामिल है। इन दोनों कारखाना में 350 रुपए प्रति क्विंटल की रेट में गन्ना बेचते हैं। वहीं गुड़ फैक्ट्री में वर्तमान समय में 280 से 300 रुपए प्रति क्विंटल के रेट पर गन्ना बिक रहा है। शक्कर कारखाना में गन्न बेचने के पर्ची नहीं मिलने के कारण किसान गुड़ फैक्ट्री पहुंचते है। पूरे जिले में करीब 200 से अधिक गुड़ फैक्ट्री संचालित होती है।

No comments

वाणिज्य उद्योग मंत्री 23 अगस्त को राष्ट्रीय बुनकर अधिवेशन मे...

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्राथमिक स्वास्थ्य ...

166 महतारी सदन की मिली स्वीकृति, 25 सौ वर्गफुट में बनेगा महत...

राजभवन परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने की साफ-सफाई

राज्यपाल से मिले हाई स्कूल के विद्यार्थी

राज्यपाल रमेन डेका बने छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में टीबी मर...

मुख्यमंत्री साय ने जापान पहुंचने के बाद सबसे पहले टोक्यो स्थ...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का ...

राज्य स्तरीय भू-वैज्ञानिक कार्यक्रम मंडल छत्तीसगढ़ 2025 की र...

छत्तीसगढ़ के धान ने आकर्षित किया उज्बेकिस्तान के वैज्ञानिकों ...