Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

भूपेश सरकार ने भाजपा पर साधा निशाना

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान और किसान पर राजनीति तेज हो गई है। राज्य सरकार से किसानों के चार सवाल के बहाने पूर्ववर्ती रमन सरकार और भाजपा पर नि...

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान और किसान पर राजनीति तेज हो गई है। राज्य सरकार से किसानों के चार सवाल के बहाने पूर्ववर्ती रमन सरकार और भाजपा पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट करके कहा कि अन्नदाता कर रहा सवाल, क्या जवाब देंगे जुमलेबाज। इस ट्वीट के साथ मुख्यमंत्री ने किसानों के चार सवाल का एक पोस्टर भी पोस्ट किया है। इसमें पूछा गया है कि भाजपा किसानों के बोनस की विरोधी क्यों है। देश के किसानों के बढ़ते कर्ज को माफ क्यों नहीं किया जाता। रमन सरकार ने किसानों को धान पर 300 रुपये प्रति क्विंटल बोनस प्रति वर्ष और 2100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का वादा क्यों पूरा नहीं किया। कांग्रेस द्वारा जब किसानों की पूर्ण कर्जमाफी और धान की खरीदी 2500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की घोषणा की गई, तब भाजपा नेताओं ने क्यों कहा कि यह घोषणाएं पूर्ण करना संभव नहीं है।

No comments