Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, August 11

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

जमकर उड़ाई जा रही कपिल शर्मा के नए गाने की खिल्ली

   मुंबई । कपिल शर्मा के म्यूजिक वीडियो अलोन का टीजर रिलीज हो चुका है। इस पर लोगों को मजेदार कमेंट्स दिखाई दे रहे हैं। कपिल के फैन्स को उनकी...

 

 मुंबई । कपिल शर्मा के म्यूजिक वीडियो अलोन का टीजर रिलीज हो चुका है। इस पर लोगों को मजेदार कमेंट्स दिखाई दे रहे हैं। कपिल के फैन्स को उनकी सीरियस ऐक्टिंग पसंद नहीं आ रही है। लोग जमकर खिल्ली उड़ा रहे हैं। कपिल शर्मा और योगिता बिहानी पर फिल्माया गया यह गाना 9 फरवरी को रिलीज हो रहा है। उन्होंने इंस्टाग्रा पर पोस्ट करके लोगों को जानकारी दी है। अलोन के टीजर को अब तक 3 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

लोगों ने किए फनी कमेंट्स
कपिल शर्मा अपने शो पर लोगों का खूब मजाक उड़ाते हैं। अब सीरियस रोल में देखकर लोग उनकी जमकर खिल्ली उड़ा रहे हैं। उन्होंने अपने अपकमिंग म्यूजिक वीडियो अलोन का टीजर पोस्ट किया है। उनके कुछ फैन्स को कपिल का नया अवतार पसंद आ रहा है। वहीं कई लोगों ने टीजर देखकर फनी कमेंट्स किए हैं।

लड़की की खिंचाई करने वाले हैं...
एक यूजर ने लिखा है, भाई तुझे सीरियस रोमांटिक ऐक्टिंग करते देख भी हंसी आ रही है। कई लोगों ने इस कमेंट पर सहमति जताई है। एक ने लिखा है, कपिल पाजी आप रोमांटिक सॉन्ग कर रहे हो लेकिन आपके चेहरे से ऐसा लग रहा है जैसे आप कॉमेडी कर रहे हो। एक ने लिखा है, कोई कपिल को भी देख लो। एक ने लिखा है, कपिल पाजी के फेस से लग रहा है जैसे इस लड़की की अभी खिंचाई करने वाले हैं। एक कमेंट है, ये किस लाइन में आ गए।

गुरु रंधावा की भी है आवाज
कपिल शर्मा कॉमेडी के साथ फिल्मों में काम कर चुके हैं। अब उन्होंने सिंगिंग में हाथ आजमाया है। वह अपने शो पर अक्सर गाना गाते हैं। इस ऐल्बम में उनके साथ गुरु रंधावा की आवाज भी है। वीडियो को टी-सीरीज ने प्रोड्यूस किया है। कपिल के साथ योगिता बिहानी भी हैं।

No comments

मुख्यमंत्री श्री साय 11 अगस्त को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले को देंग...

मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और सम...

छत्तीसगढ़ के 141879 किसानों को 152.84 करोड़ रुपये का दावा भुगत...

दूरस्थ अंचलों तक बैंकिंग सेवाएं पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता...

पूरे प्रदेश के लिए डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं में एक अनुकरणीय म...

रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का प्रतीक : मुख्यमंत्र...

छत्तीसगढ़ की बहनों की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए हम...

खरगा की पूनम की मुस्कान में झलकता सुनहरे भविष्य का सपना

युवाओं के सपनों को लगेंगे पंख, बनेंगे 34 नए नालंदा परिसर

छत्तीसगढ़ में ‘गौधाम योजना’ की शुरुआत – पशुधन सुरक्षा, नस्ल ...