Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, June 16

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

युवा महोत्सव : पंडवानी की ओजपूर्ण प्रस्तुति

रायपुर।राजधानी के साईंस कॉलेज मैदान में चल रहे युवा महोत्सव में आज बिलासपुर जिले के युवाओं द्वारा प्रस्तुत पंडवानी का लोगों ने भरपूर आनंद लि...


रायपुर।राजधानी के साईंस कॉलेज मैदान में चल रहे युवा महोत्सव में आज बिलासपुर जिले के युवाओं द्वारा प्रस्तुत पंडवानी का लोगों ने भरपूर आनंद लिया। पंडवानी में ओजपूर्ण ढंग से छत्तीसगढ़ी भाषा में महाभारत के कथानक की प्रस्तुति दी जाती है। 

पंड़वानी का अर्थ पांडव कथा या महाभारत की कथा है। पंडवानी मूलतः एकल नाट्य है। इसमें कलाकार अपनी भाव-भंगिमा और ओजपूर्ण प्रस्तुति से महाभारत के कथानक को जीवंत कर देते हैं। महाभारत का नायक अर्जुन है तो पण्डवानी का नायक है भीम। छत्तीसगढ़ के गांव-गांव में पंडवानी का गायन होता है। महाभारत की प्रस्तुति की पंडवानी शैली अत्यंत लोकप्रिय है। 

पंडवानी की प्रस्तुति को देश-विदेश में सराहा गया है। पंडवानी गायन के लिए प्रसिद्ध कलाकारों में श्रीमती तीजन बाई का नाम सुप्रसिद्ध है। राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के अनेक आयोजनों में उन्होंने अपनी प्रस्तुति दी है। उन्हें पद्मश्री और पद्भूषण से भी अलंकृत किया गया है। हाल में ही पंडवानी गायन के लिए प्रसिद्ध कलाकार श्रीमती ऊषा बारले को पद्मश्री देने की घोषणा की गई है।

No comments

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग की विजेता टीमों...

मुख्यमंत्री श्री साय से बीसीसीआई उपाध्यक्ष श्री राजीव शुक्ला...

छत्तीसगढ़ की शिक्षा में एक साहसिक छलांग ,कोई भी स्कूल अब शिक्...

श्रमिक परिवारों के सशक्तिकरण और उत्थान के लिए समर्पित है हमा...

छत्तीसगढ़ में आवागमन होगा और सुगम:बस्तर अंचल को मिला बड़ा तो...

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्र...

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की पहल से नवगठित छह जिलों में ...

मुख्यमंत्री श्री साय से पं.श्री रविशंकर जी महाराज रावतपुरा स...

रक्षा, एयरोस्पेस और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में निवेश का नया क...

संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और समय-समय पर जांच ही रोगों से ...