Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

शाहीन बाग में बुलडोजर: निगम की कार्रवाई का विरोध, भारी संख्या में फोर्स की तैनात

  नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने शाहीन बाग में अपना अतिक्रमण हटाओ अभियान सोमवार सुबह 11 बजे शुरू होना था। लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध...

 


नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने शाहीन बाग में अपना अतिक्रमण हटाओ अभियान सोमवार सुबह 11 बजे शुरू होना था। लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध के चलते अभी तक कार्रवाई शुरू नहीं हो सकी है। इसके लिए निगम को भारी मात्रा में पुलिस बल भी मुहैया कराया गया है। किसी प्रकार का उपद्रव न हो इसके लिए शाहीनबाग में भारी संख्या में फोर्स की तैनाती की गई है। कार्रवाई के लिए एमसीडी का दस्ता मौके पर पहुंच चुका है। अधिकारी भी मौके पर हैं। इलाके में लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। इस बीच स्थानीय लोग इसके खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंच गए हैं। आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान भी अपने समर्थकों के साथ शहीन बाग पहुंचे हैं। अमानतुल्लाह खान ने कहा कि अब मैं आया हूं, अभी देखता हूं कहां चल रहा है बुलडोजर। कहा कि मैं तीन दिन पहले आया था। लोगों से आह्वान किया। लोगों ने खुद अतिक्रमण हटा लिया। अब एमसीडी बताए कि अतिक्रमण कहां है। पुलिस और अधिकारी मुझसे बात करें।
लोगों के विरोध को देखते हुए आनन-फानन दक्षिणी निगम को पुलिस मिली है। सुबह साढ़े दस बजे तक शाहीन बाग में कार्रवाई की संभावना नहीं थी। पुलिस कर्मी प्रदर्शनकारियों को हटाने में जुटे हुए हैं। विरोध प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को हटाने के लिए महिला पुलिस कर्मियों ने मोर्चा संभाल रखा है। भारी पुलिस बल के बीच बुलडोजर अतिक्रमण हटाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं।

No comments