Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Thursday, July 17

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के इशारे पर पुलिस का गुंडा राज चल रहा :अमित साहू


abernews  रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने पूर्व मंत्री और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ थाने में बदसलूकी किये जाने और लगातार भाजपा नेताओं के खिलाफ होती एकतरफा कार्यवाही को कांग्रेस का गुंडाराज करार दिया हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने गुंडा राज चला रखा हैं और कांग्रेस के इशारे पर छत्तीसगढ़ की पुलिस गुंडागर्दी कर रही हैं। 


भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने कहा राहुल गांधी को काला झंडा दिखाने की चुनौती स्वयं कांग्रेस के नेताओं ने बार बार बयान जारी कर दी, लगातार भाजयुमो के खिलाफ वातावरण निर्मित किया और कांग्रेस के ही इशारे पर भाजयुमो नेताओं को लगातार एक दिन पहले से गुंडे बदमाशों की तरह ढूंढ ढूंढ कर गिरफ्तार किया गया, उसके बावजूद भी भाजयुमो ने कांग्रेस की चुनौती स्वीकार कर राहुल गांधी को काला झंडा दिखा दिया तो कांग्रेस को पेट में मडोड उठ गया। उन्होंने भाजयुमो नेताओं को गिरफ्तार करने वाली छत्तीसगढ़ पुलिस से पूछा हैं कि क्यों कांग्रेस के विधायक विकास उपाध्याय को गिरफ्तार नहीं किया गया? भाजयुमो अध्यक्ष अमित साहू ने छत्तीसगढ़ पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की सुरक्षा पर पुलिस की वो मुस्तैदी नहीं दिखी जो एक सांसद राहुल गांधी की सुरक्षा में देखने मिली। भाजयुमो अध्यक्ष अमित साहू ने कहा कि भाजयुमो ने कांग्रेस के काले झंडे दिखाने की चुनौती को स्वीकार किया और मोटरसायकल रैली निकाल कर कांग्रेस की चुनौती को विफल कर दिया, शायद उसी का बदला लेने केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम स्थल पर पुलिस के संरक्षण में ढीली सुरक्षा व्यवस्था के बीच कांग्रेस के प्रयास को हमने हमारे नेता राजेश मूणत के नेतृत्व में पुनः विफल कर दिया तो कांग्रेस प्रशासन का दुरुपयोग करते हुए पूर्व मंत्री राजेश मूणत को गिरफ्तार कर उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया, यह खुलेआम प्रशासनिक गुंडागर्दी हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि महज 2 साल शेष हैं यदि पुलिस के अधिकारी कांग्रेस के इशारे पर गुंडाराज चलना चाहते हैं तो याद रहे 2 साल बाद हमारी सरकार होगी और जनता का राज चलेगा और जनता गुंडों को बर्दाश्त नहीं करती।

No comments

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा-यह केवल दस्तावेज नहीं...

हाईटेक नकल का मामला उजागर होने के बाद हरकत में आई पुलिस, दोन...

'मोर गांव मोर पानी' अभियान बना जल संरक्षण का ऐतिहासिक जनांदो...

उद्यानिकी फसल से संतेर पोटाई हुए आर्थिक रूप से सशक्त

निजी विश्वविद्यालय केवल डिग्री न बांटें, गुणवत्तापूर्ण शिक्ष...

प्रधानमंत्री आवास योजना से खुद का पक्का मकान मिलने से खुश है...

बलौदाबाजार को मिला विकास का तोहफ़ा : रामसागर तालाब संवर्धन एव...

अंधेरे से उजाले की ओर : पूवर्ती गांव के अर्जुन की उड़ान

आंगनबाड़ी केंद्रों की बदली तस्वीर : खेलते-खिलखिलाते नन्हे कद...

7 सेंटीमीटर तक चेहरे में घुसा औजार, घायल बालक को जान के जोखि...