Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Sunday, June 15

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

दिवाली से मिलेगा जियोफोन नेक्स्ट:स्मार्टफोन की कीमत 6499 रुपए, लेकिन 1999 में मिल जाएगा; बाकी पेमेंट 300 रु. EMI पर

abernews . जियो ने अपने पहले 4G स्मार्टफोन जियोफोन नेक्स्ट को लॉन्च करके कीमत अनाउंस कर दी है। इस फोन की कीमत 6,499 रुपए तय की गई है। ग्राहक...


abernews . जियो ने अपने पहले 4G स्मार्टफोन जियोफोन नेक्स्ट को लॉन्च करके कीमत अनाउंस कर दी है। इस फोन की कीमत 6,499 रुपए तय की गई है। ग्राहक इस फोन को 1,999 देकर खरीद सकते हैं। बाकी अमाउंट 18 और 24 महीने की आसान EMI पर दे पाएंगे। फोन की बिक्री दिवाली से शुरू हो जाएगी।

इस स्मार्टफोन को रिलायंस जियो और गूगल ने साथ मिलकर तैयार किया है। इससे पहले गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने कहा था कि फोन को दिवाली तक लॉन्च किया जाएगा।

चार प्लान में खरीद पाएंगे जियोफोन नेक्स्ट

1. ऑलवेज ऑन प्लान
इस प्लान में ग्राहक को 24 महीने और 18 महीने की EMI का ऑप्शन मिलेगा। 24 महीने वाले EMI के लिए ग्राहक को 300 रुपए देने होंगे। वहीं, 18 महीने वाली EMI के लिए 350 रुपए देने होंगे। दोनों EMI प्लान में महीनेभर के लिए 5GB डेटा और कॉलिंग के लिए 100 मिनट मिलेंगे।

2. लार्ज प्लान
इस प्लान में भी ग्राहक को 24 महीने और 18 महीने की EMI का ऑप्शन मिलेगा। 24 महीने वाले EMI के लिए ग्राहक को 450 रुपए देने होंगे। वहीं, 18 महीने वाली EMI के लिए 500 रुपए देने होंगे। दोनों EMI प्लान में 1.5GB डेली डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।

3. XL प्लान
इस प्लान में भी ग्राहक को 24 महीने और 18 महीने की EMI का ऑप्शन मिलेगा। 24 महीने वाले EMI के लिए ग्राहक को 500 रुपए देने होंगे। वहीं, 18 महीने वाली EMI के लिए 550 रुपए देने होंगे। दोनों EMI प्लान में 2GB डेली डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।

4. XXL प्लान
इस प्लान में भी ग्राहक को 24 महीने और 18 महीने की EMI का ऑप्शन मिलेगा। 24 महीने वाले EMI के लिए ग्राहक को 550 रुपए देने होंगे। वहीं, 18 महीने वाली EMI के लिए 600 रुपए देने होंगे। दोनों EMI प्लान में 2.5GB डेली डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।

ध्यान रखें कि ग्राहकों को जियोफोन नेक्स्ट के लिए 501 रुपए की प्रोसेसिंग फीस अलग से देनी होगी।

जियोफोन नेक्स्ट के फीचर्स

    वॉयस असिस्टेंट: इसकी मदद से यूजर अपने डिवाइस को कंट्रोल कर पाएंगे। जैसे ऐप ओपन करना, उसमे मैनेज करना आदि। इसके साथ अपनी भाषा में कमांड देकर इंटरनेट की मदद से डेटा सर्च कर पाएंगे।
    रीड अलाउड: इस फीचर की मदद से फोन की स्क्रीन पर दिखने वाले कंटेंट को तेज आवाज में सुन पाएंगे। यानी यूजर को कंटेंट पढ़ने की जरूरत नहीं होगी। इससे अलग-अलग भाषाओं में सुनने का ऑप्शन भी मिलेगा।
    ट्रांसलेट: इसकी मदद से यूजर अपनी मनपसंद भाषा में स्क्रीन को ट्रांसलेट कर पाएंगे। ये फीचर यूजर को उसकी पसंदीदा भाषा में कंटेंट को पढ़ने की परमिशन भी देगा।
    ईजी एंड स्मार्ट कैमरा: फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा। इस कैमरे के साथ फोटोग्राफी के लिए पोर्ट्रेट, नाइट, ब्लर बैकग्राउंड, लो लाइट जैसे कई मोड्स मिलेंगे। इसमें प्री-लोडेड कस्टम इंडियन ऑग्मेंटेड रियलटी फिल्टर्स भी मिलेंगे।
    जियो और गूगल ऐप्स प्री-लोडेड: फोन में कई सारे प्री-लोडेड एंड्रॉयड ऐप्स मिलेंगे। यूजर प्ले स्टोर की मदद से ऐप्स डाउनलोड भी कर पाएंगे। फोन में जियो के ऐप्स भी मिलेंगे।
    ऑटोमैटिक सॉफ्टवेयर अपडेट: फोन में ऑटोमैटिक सॉफ्टवेयर अपडेट का ऑप्शन मिलेगा। इससे समय-समय पर फोन को बेहतर और फास्ट करने के लिए अपडेट मिलते रहेंगे। इसमें सिक्योरिटी अपडेट भी शामिल रहेंगे।
    अमेजिंग बैटरी लाइफ: इस फोन में प्रगति OS मिलेगा, जो एंड्रॉयड पर बेस्ड होगा। कंपनी का कहना है कि इस OS से यूजर को दमदार बैटरी लाइफ मिलेगी।

मेकिंग ऑफ जियोफोन नेक्स्ट का वीडियो जारी किया था
कंपनी ने 2 दिन पहले 'मेकिंग ऑफ जियोफोन नेक्स्ट' का वीडियो जारी किया था। इसमें बताया गया कि कैसे जियोफोन नेक्स्ट लाखों भारतीयों के जीवन को बदलने को बदलने की ताकत रखता है। स्मार्टफोन प्रगति ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। प्रगति OS को जियो और गूगल की टीम ने तैयार किया है। जियोफोन नेक्स्ट का प्रोसेसर क्वालकॉम ने तैयार किया है। कम कीमत के बाद भी इससे यूजर्स को बेहतर एक्सपीरिएंस मिलेगा।

No comments

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्र...

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की पहल से नवगठित छह जिलों में ...

मुख्यमंत्री श्री साय से पं.श्री रविशंकर जी महाराज रावतपुरा स...

रक्षा, एयरोस्पेस और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में निवेश का नया क...

संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और समय-समय पर जांच ही रोगों से ...

छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया सूर्योदय: अब कोई स्कूल शिक्षक वि...

शासन की योजनाओं से सशक्त बनी जशपुर की उद्यमी महिला लालमती

सेवा के लिए जुनून जरूरी : मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘एनजीओ मीट 2...

छत्तीसगढ़ में 16 जून से शुरू होगा शाला प्रवेश उत्सव

मुख्यमंत्री श्री साय की अभिनव पहल: डिजीलॉकर के माध्यम से लाख...