भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने प्रदेश कार्यसिमिति के समापन सत्र को संबोधित क...
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक
रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने प्रदेश कार्यसिमिति के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि हम जब संवेदनशीलता, समर्पण, सेवाभाव और सामूहिकता से सूत्र पर कार्य करेंगे तो हमें कोई परास्त नहीं कर सकता है। समाज जीवन में संगठन का मूल मंत्र होता है तभी हमारा अस्तित्व भी बना होता है। उन्होंने कहा कि जब संवेदनशीलता से कार्य करते है तो समाज का जुड़ाव हमारे साथ होता है। समर्पण भाव से हम वैचारिक शक्ति की ओर होते हैं। समभाव से संगठन की मजबूती के लिये कार्य करते हैं। सेवाभाव से मानव कल्याण के लिये जुट जाते है। सामूहिकता के स्वभावों में होने से संगठन को और अधिक वैचारिक आधार मिलता है। उन्होंने कहा कि हम सब में परिवार का भाव है परिवारवाद नही है। परिवारवाद लोकतंत्र के लिये घातक है। इसलिये हमें परिवार में एक भाव से कार्य करके संगठन और मजबूत बनना होगा। उन्होंने कहा कि संगठन से मिले दायित्वों से आपका उत्तरदायित्व और बढ़ जाता है। इसलिये संगठन के ईमानदारी से अपने उत्तरदायित्वों को और अधिक दृढ़ता से निभाने की जरूरत है।
भाजपा का भाग्य कार्यकर्ता ही तय करते हैं : डी. पुरन्देश्वरी
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश कार्यसमिति को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का भाग्य हमेशा कार्यकर्ता ही तय करते हैं। जिस मनोयोग और पराक्रम से कार्यकर्ता जुटते है हम हमेशा सफलता की ओर होते हैं। उन्होंने कहा कि हालत कैसे भी हो हमने विजय के लक्ष्यों के लिये काम किया है और भविष्य में भी करते रहेंगे। इस समय कोरोना कालखंड़ में जो परिस्थितियां पूरे विश्व, समाज और देश में रही है। हमारे एक-एक कार्यकतार्ओं ने मजबूती के साथ कार्य किया है। राष्ट्रीय महामंत्री डी. पुरन्देश्वरी ने कहा कि कार्यकर्ता ही हमारी शक्ति ही है जिसके माध्यम से शक्ति केन्द्रों तक हमें और मजबूत होने की आवश्यकता है।उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आक्षेप करते हुए कहा कि वे समय से पहले सत्र अवसान कर विपक्ष के द्वारा उठाए गए जनहित के मुद्दों से भाग खड़ी होती है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार लगातार विपक्ष के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रही है।
सत्ता के सुख में व्यस्त और मस्त है प्रदेश की सरकार : विष्णुदेव साय
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने उद्घाटन सत्र में अध्यक्षीय उद्वबोधन में कहा कि हम सबका एक ही लक्ष्य है मिशन 2023। हमारे सामने जन विरोधी प्रदेश सरकार की असफलता को जनता के बीच ले जाकर हमें बताना होगा कि यह सरकार केवल सत्ता के सुख में मस्त और व्यस्त है। उन्होंने कहा कि तय कार्ययोजना के अनुसार कार्य करने की जरूरत है। हम सबकी सक्रियता से ही सार्थक परिणाम आयेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साय ने सभी अपील की हम सबको मजबूत इच्छाशक्ति के साथ विजय संकल्प के जुटना होगा।
रमन सिंहने कहा-कांग्रेस सरकार माफियाराज की जननी है:
पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि माफिया राज की जननी के रूप में हमेशा कांग्रेस की पहचान रही है। जब भी कांग्रेस सत्ता में आई है तस्करों व माफियाओं की चांदी रही है। यही हाल पूरे प्रदेश में है रेत माफिया से लेकर भू-माफिया, कोल माफिया हावी है और प्रदेश की कांग्रेस सरकार का इनका पूरा समर्थन रहा है जिसके कारण पूरे प्रदेश में आतंक का माहौल है। उन्होंने कहा कि कार्यकतार्ओं को प्रदेश की कांग्रेस सरकार को करारा जवाब देना होगा। पूरी तरह से असफल सरकार अवैध शराब की तस्करी में जुटी है केवल दिखावे के लिए ही कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि यह सरकार काम वाली नही केवल नाम वाली सरकार है। बेरोजगारी, शराबबंदी जैसे सारे मुद्दों को भुलकर केवल भ्रम फैलाकर प्रदेश की सरकार चल रही है जिसे जनता भलीभांति समझती है। उन्होंने कहा कि हम एकजुटता के साथ कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे जिसके लिए पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता संकल्पवान है।
26 माह में 16 कार्य भी नही हुए : कौशिक
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश की असफल सरकार ने अपने कार्यकाल के 26 महिने का वक्त बीत जाने के बाद भी 16 भी जनहित के कार्य नही किये है। इस सरकार के पास किसी के भी सवालों का जवाब देने का हिम्मत नहीं है। सदन में सरकार पूरी तरह से निरूत्तर रही है। अपराध की घटनाएं आम हो गयी है। सब तरफ भय का वातावरण है। माफियाराज में हर कोई परेशान है। उन्होंने कहा कि इस सरकार के पास बताने को कुछ भी नही है। यह पूरी कांग्रेस की सरकार कल्पनिक और इवेन्ट मैनेजरों के सहारे चल रही है। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने जिलाध्यक्षों से संगठन के गतिविधियों पर विस्तार से जानकारी ली और कार्ययोजना पर कार्य करने का निर्देश दिया।
लता उसेंडी ने टीकाकरण की जानकारी दी
पूर्व मंत्री व महिला मोर्चो प्रदेश प्रभारी लता उसेंडी ने कोविड-19 टीकाकरण अभियान के विषय के कार्ययोजना की प्रस्तुतीकरण की जानकारी दी। भाजपा उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू ने शोक प्रस्ताव रखा। पार्टी के दिवंगत नेताओं व कार्यकतार्ओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री नारायण चंदेल व भुपेन्द्र सवन्नी ने किया। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रमुख रूप से नंदकुमार साय, गौरीशंकर अग्रवाल, बृजमोहन अग्रवाल, ननकी राम कंवर, अमर अग्रवाल, अजय चंद्राकर, शिवरतन शर्मा, रंजना साहू, प्रेमप्रकाश पाण्डेय, सुनील सोनी, संतोष पाण्डेय, गोमती साय, विजय बघेल, अरूण साव, सौरभ सिंह, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति के सदस्य, सांसद, विधायक मौजूद थे। कार्यसमिति की बैठक में राजनैतिक प्रस्ताव राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने रखा जिसका राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने समर्थन किया।

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments