Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, August 13

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

भाजपा नेता की पत्नी ने की आत्महत्या

    राजनांदगांव।  राजनांदगांव जिलान्तर्गत गंडई की पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता ताम्रकार (65) ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या का...

  


 राजनांदगांव।  राजनांदगांव जिलान्तर्गत गंडई की पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता ताम्रकार (65) ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। गंडई पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी मुताबिक शुक्रवार शाम 3 से 4 बजे के बीच सुनीता ताम्रकार अपने कैलाश नगर के मकान में थी। तभी उन्होंने खुद को आग लगा ली। जब तक उन्हें बचाने का प्रयास किया जाता, आग पूरी तरह फैल चुकी थी और उन्होंने दम तोड़ दिया। सुनीता ताम्रकार भाजपा नेता अश्वनी ताम्रकार की पत्नी व वर्तमान जिला पंचायत सदस्य प्रियंका ताम्रकार की सास थीं। आत्महत्या की खबर के बाद गंडई पुलिस की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। हालांकि किसी भी तरह का सुसाइड नोट पुलिस को मौके से नहीं मिला है। घटना के वक्त उनकी दोनों बहुएं घर पर थीं। अब तक आत्महत्या के कारणों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी भी पुलिस के हाथ नहीं लग पाई है।

No comments

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संकल्प – विकास का अधूरा सपना अब...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आह्वान – हर घर तिरंगा से गूंजे...

तिरंगा हमारी जान और शान, हर घर पर लहराए तिरंगा: राजस्व मंत्र...

35 श्रमिक बने कुशल राजमिस्त्री

बस्तर के विकास में एक और क्रांतिकारी कदम

79 वें स्वतंत्रता दिवस पर सूरजपुर में ध्वजारोहण करेंगी मंत्र...

राज्य की शासकीय आईटीआई में प्रवेश हेतु रिक्त सीटों पर पुनः ...

जशपुर जिला चिकित्सालय में रेचा राम का सफल ऑपरेशन

सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का कारगर हथियार : मुख्यमंत्री...

नशे के अवैध कारोबार में लिप्त आरोपियों के खिलाफ जारी रहेगी ठ...