Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Thursday, July 24

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

महंगाम पर नहीं लगाम: आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

नई दिल्ली। महंगाई की दोहरी मार देशवासियों को झेलनी पड़ रही है। आटा, तेल, दाल, और पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि लगातार जारी है। वहीं दूसरी...


नई दिल्ली। महंगाई की दोहरी मार देशवासियों को झेलनी पड़ रही है। आटा, तेल, दाल, और पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि लगातार जारी है। वहीं दूसरी ओर सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि कर दी गई है। रोजाना बढ़ती तेल की कीमतें नए-नए रिकॉर्ड तोड़ रही है। आज डीजल की कीमत में 24 से 26 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है, तो वहीं पेट्रोल की कीमत 23 से 25 पैसे तक बढ़ी है। दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमत अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। इन दोनों शहरों में पेट्रोल की कीमत अपने सर्वोच्च स्तर पर है। इसके साथ ही दिल्ली में पेट्रोल का दाम 89.54 रुपये जबकि मुंबई में 96 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है।
जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार है।
शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 79.95 89.54
कोलकाता 83.54 90.78
मुंबई 86.98 96.00
चेन्नई 85.01 91.68
(पेट्रोल-डीजल की कीमत प्रति रुपये लीटर में है।)

-प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोडऩे के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोडऩे के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

No comments

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्री फलेश्वरनाथ महादेव मंदिर म...

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दिल्ली में मनाया हरेली तिहार

किसी के श्राप से कुछ हो नहीं सकता, रमन ने भूपेश पर किया पलट...

अगर मोबाइल में मिल रहे हैं ये संकेत तो समझ जाइए हैक हो चुका ...

गलती से भी गूगल पर सर्च मत कर लेना ये 6 चीजें, 10 लाख के ज...

वन विकास निगम ने वन सम्पदा को पुनर्स्थापित किया : मुख्यमंत्र...

प्रदेश में अब तक 500.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

राज्य स्तरीय उद्यमी सम्मलेन रायपुर में 26 जुलाई को

अटल डिजिटल सुविधा केन्द्रों से सशक्तिकरण की राह पर मुंगेली

पाट जात्रा के साथ शुरू हुआ विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशह...