Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Sunday, June 1

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

कुंदन सिंह ठाकुर हत्याकांड : आरोपी ने गवाह की हत्या की

बिलासपुर। बिलासपुर से बड़ी खबर आ रही है। शहर के चर्चित कुंदन सिंह ठाकुर हत्याकांड के आरोपी गणेश तिवारी ने जेल से छूटकर मामले के गवाह जितेंद्...


बिलासपुर। बिलासपुर से बड़ी खबर आ रही है। शहर के चर्चित कुंदन सिंह ठाकुर हत्याकांड के आरोपी गणेश तिवारी ने जेल से छूटकर मामले के गवाह जितेंद्र राव की हत्या कर दी है। हत्या की वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी पसर गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक थाना सिरगिट्टी में चाकू मार कर हत्या करने वाला आरोपी घटना के बाद भागने के प्रयास में था, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घटना के एक घण्टे के भीतर ही सिरगिट्टी पुलिस ने आरोपी को पकड़ा है। पूर्व में हत्या के मामले में ही आजीवन कारावास की सजा पूरी कर के आरोपी आया था। मृतक से पूर्व से आरोपी की रंजिश थी।
मृतक जितेंद्र राव पिता रामायण राव निवासी अन्नपूर्णा कालोनी सिरगिट्टी का आरोपी गणेश तिवारी पिता नत्थूलाल तिवारी उम्र 36 वर्ष निवासी नजर लाल पारा सिरगिट्टी से पुराने विवाद पर पुन: वाद विवाद हुआ, जिस पर आरोपी द्वारा पान दुकान में ही रखे चाकुनुमा हथियार से मृतक के पेट और जांघ में वार किया था जिसे परिवार वालों के द्वारा सिम्स ले जाया गया वह पर उसकी मृत्यु हो गयी।
कुछ सालों पहले बिलासपुर में कुंदन सिंह ठाकुर की हत्या कर दी गयी थी। तब का यह बहुत चर्चित मामला था। इसी मामले के आरोपी गणेश तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। इस मामले में पान ठेला चलाने वाले जितेंद्र राव भी गवाह थे। मामले की सुनवाई के दौरान गवाह जितेंद्र राव ने अदालत में गवाही दी थी। आरोपी गणेश तिवारी गवाह जितेंद्र राव की गवाही देने से नाराज था। आरोपी पूर्व में तोरवा थाना के 302 के मामले में आजीवन कारावास से सजा पूरी कर वापस आया था। हत्या के बाद रेलवे स्टेशन की ओर भाग रहे आरोपी को सिरगिट्टी पुलिस ने हिरासत में लिया।

No comments

छत्तीसगढ़ में होगी शिक्षकों की भर्ती, प्रथम चरण में 5,000 पदो...

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के रोडमैप पर रखें फोकस : मुख्यमंत्री विष्ण...

मोदी ने दी मध्यप्रदेश को कई सौगातें, इंदौर मेट्रो हुई शुरु

आतंकवाद के खिलाफ सबसे बड़ा और सबसे सफल ऑपरेशन है सिंदूर…

दुर्ग जिले में शिक्षकों की पोस्टिंग में असंतुलन से प्रभावित...

रानी अहिल्याबाई नारी सशक्तिकरण की जीवंत प्रतीक: मंत्री राजव...

दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना से आत्मनिर्भर बनीं भुनेश्वरी

मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना : भारती साहू के लिए बन...

सुशासन तिहार जनता की समस्याओं के समाधान का अभियान : मुख्यमंत...

PM मोदी ने बस्तर की डॉ जयमति कश्यप को किया सम्मानित