रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने अपने पिछड़ा वर्ग मोर्चा में पद्दाधिकारियों की घोषणा की है। इसमें प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्रवण यदु को नियुक्त ...
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने अपने पिछड़ा वर्ग मोर्चा में पद्दाधिकारियों की घोषणा की है। इसमें प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्रवण यदु को नियुक्त किया गया है। श्रवण यदु ने कहा भारतीय जनता पार्टी एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी के द्वारा मुझे भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में प्रदेश मंत्री पद का दायित्व दिया है। इसके लिए मैं भारतीय जनता पार्टी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष और प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्क्त रता हूं। उन्होंने यह भी कहा कि मुझे भारतीय जनता पार्टी की ओर से जो जिम्मेदारी पिछड़ा वर्ग मोर्चा में दी गई है इसका पालन करते हुए पिछड़ा वर्ग को पार्टी की विचारधारा और पार्टी द्वारा किये गए कार्य और योजनाओं की जानकारी देने और पार्टी से जोड़ने के लिए पूर जोर से काम करूंगा।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments