——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

न किसी को बैंक अकाउंट नंबर की जानकारी दी, न ही कोई फोन कॉल आया, फिर भी खाते से पार हो गए 40 हजार

abernews रायपुर। रायपुर का एक किसान डिजिटल ठगी का शिकार हो चुका है । इस मामले में मुजगहन थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है । अब पुलिस इस बात...



abernews रायपुर।
रायपुर का एक किसान डिजिटल ठगी का शिकार हो चुका है । इस मामले में मुजगहन थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है । अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर इनके खातों से रुपए कैसे कट गए । पुराना धमतरी रोड के डुंडा गांव के रहने वाले कृष्णा तिवारी ने बताया कि वह खेती किसानी का काम करते हैं । इनका जिला सहकारी बैंक में खाता है। किसी ने इनके एटीएम डीटेल्स के सहारे से अचानक 4 किस्तों में 10-10 हजार की कुल 40 हजार रुपए निकाल लिए हैं।

रुपए कैसे निकले जांच कर रही पुलिस
अब रुपए कैसे निकाले गए इस बात की जानकारी कृष्णा को नहीं है । इन्होंने ना ही अपने एटीएम की पर्सनल जानकारी किसी से शेयर की है और ना ही किसी ने फोन करके इनसे कोई जानकारी मांगी है। फिलहाल मामले की जांच पुलिस कर रही है। अपनी शिकायत में कृष्णा तिवारी ने बताया जिला सहकारी बैंक का एटीएम कार्ड हमेशा उन्हीं के पास रहता है।

कृष्णा हाल ही में वह सेजबहार स्थित हीरो आॅटो शोरूम गए थे जहां 2500 रुपए का उन्होंने भुगतान किया था। तब उनके पास एक S.M.S. भी आया था । इसी के बाद खाते से 40 हजार रुपए पार हो गए। कृष्णा तिवारी बैंक पहुंचे और अपने एटीएम कार्ड को होल्ड करवाया। फिर मामले की जानकारी पुलिस को दी अब पुलिस साइबर सेल की मदद से इस केस को सुलझाने की कोशिश कर रही है।

No comments