Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Sunday, June 1

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

दुनिया का वो अनोखा देश, जहां गाड़ी का तेल खत्म होना है कानूनी अपराध, सजा का भी है प्रावधान

नई दिल्ली।तानाशाह हिटलर का देश जर्मनी का नाम तो आपने सुना ही होगा। जी हां, वही तानाशाह हिटलर, जिसकी वजह से द्वितीय विश्वयुद्ध हुआ था। भले ही...


नई दिल्ली।तानाशाह हिटलर का देश जर्मनी का नाम तो आपने सुना ही होगा। जी हां, वही तानाशाह हिटलर, जिसकी वजह से द्वितीय विश्वयुद्ध हुआ था। भले ही द्वितीय विश्वयुद्ध के कारण यह देश बिल्कुल कंगाल हो चुका था, लेकिन आज इसकी गिनती दुनिया के सबसे ताकतवर देशों में की जाती है। इंजीनियरिंग के क्षेत्र में आज पूरी दुनिया में सबसे पहला नाम किसी देश का आता है, तो वो है जर्मनी। इस देश से जुड़े और भी कई ऐसे रोचक तथ्य हैं, जिनके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
जर्मनी एक ऐसा देश है, जहां आप हाइवे पर जितनी मर्जी उतनी रफ्तार से गाड़ी चला सकते हैं। गाड़ी की रफ्तार को लेकर जर्मनी में कोई सजा का प्रावधान नहीं है, लेकिन यहां बीच रास्ते में अगर आपकी गाड़ी का ईंधन खत्म हो जाता है, तो इसे अपराध माना जाएगा। इसके लिए आपको सजा हो सकती है या जुर्माना लगाया जा सकता है।
आमतौर पर लोग किसी को फोन करते हैं या फोन उठाते हैं तो सबसे पहले हैलो ही बोलते हैं और उसके बाद बात करना शुरू करते हैं, लेकिन यहां के लोग फोन पर हैलो बोलने के बजाय सीधे अपना नाम बताकर ही बातचीत करना शुरू कर देते हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा चिडिय़ाघर जर्मनी में ही मौजूद हैं। इसके अलावा दुनिया का सबसे ऊंचा चर्च भी यहीं पर है, जिसका नाम उल्म मिंसटर है। इस चर्च की ऊंचाई करीब 530 फीट है। यह इतना बड़ा है कि इसमें दो हजार लोग एक साथ आराम से बैठ सकते हैं। शायद आपको पता न हो, लेकिन दुनिया की सबसे पहली पत्रिका 1663 ईस्वी में जर्मनी में ही प्रकाशित हुई थी। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि सबसे ज्यादा किताबें छापने वाले देशों की सूची में जर्मनी का नाम भी शामिल है। यहां हर साल 94 हजार से अधिक किताबें छपती हैं। आमतौर पर भारत समेत कई देशों में लोग किसी को एडवांस (समय से पहले) में ही बर्थडे विश (जन्मदिन की शुभकामनाएं) कर देते हैं, लेकिन जर्मनी में ऐसा करना बैडलक माना जाता है। यहां लोग सिर्फ जन्मदिन के दिन ही किसी को बधाई या शुभकामना देते हैं।

No comments

हमारी सरकार बस्तर में शांति और विकास के लिए प्रतिबद्ध: मुख्य...

मुख्यमंत्री ने दुधारू पशु प्रदाय योजना का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भगवान गौतम बुद्ध की पूजा-अ...

छत्तीसगढ़ के विकास में देवांगन समाज की महत्वपूर्ण भूमिका: मुख...

मुख्यमंत्री ने भोंगापाल में बांस नौका विहार केंद्र का किया श...

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रीय समाज के केन्द्रीय महाधिवेशन में श...

छत्तीसगढ़ में होगी शिक्षकों की भर्ती, प्रथम चरण में 5,000 पदो...

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के रोडमैप पर रखें फोकस : मुख्यमंत्री विष्ण...

मोदी ने दी मध्यप्रदेश को कई सौगातें, इंदौर मेट्रो हुई शुरु

आतंकवाद के खिलाफ सबसे बड़ा और सबसे सफल ऑपरेशन है सिंदूर…