Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Friday, May 30

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

पहले तोड़ा सिग्नल फिर सिलेंडर भरे ट्रक ने स्कूटी सवार नर्स को रौंदा

बिलासपुर। शहर के सर्वाधिक व्यस्त इलाके नेहरू चौक पर मंगलवार की रात सिलेंडर से भरे ट्रक ने स्कूटी सवार नर्स को रौंद दिया। ट्रक की रफ्तार इतनी...


बिलासपुर। शहर के सर्वाधिक व्यस्त इलाके नेहरू चौक पर मंगलवार की रात सिलेंडर से भरे ट्रक ने स्कूटी सवार नर्स को रौंद दिया। ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि स्कूटी के साथ महिला 20 मीटर तक घिसटती रही। घटना की मुख्य वजह आरोपित ट्रक चालक व मृतक का सिग्नल तोड़कर आगे बढऩा था। मौके पर तैनात यातायात पुलिस पूरी घटना को देखती रह गई। वहीं मौका पाकर आरोपित ट्रक चालक फरार हो गया। सरकंडा क्षेत्र के चांटीडीह शिवम नर्सिंग होम के पास रहने वालीं राखी सर्वे पति चंद्रशेखर सर्वे (30 वर्ष) मंगला स्थित शिवशक्ति हास्पिटल में नर्स थीं। मंगलवार की रात आठ बजे राखी स्कूटी में सवार होकर घर से ड्यूटी पर जाने निकलीं थीं। पुराना पुल होकर वे नेहरू चौक के पास पहुंची थी। नेहरू चौक से मंगला की ओर से जाने के लिए वे सड़क पार कर रहीं थीं।
इसी दौरान महामाया चौक की ओर से आ रहे सिलेंडर से भरे ट्रक ने नर्स को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। नेहरू चौक में तैनात यातायात के जवानों ने घटना की सूचना सिविल लाइन थाने में दी। साथ ही संजीवनी एंबुलेंस को फोन किया। घायल महिला को एंबुलेंस से तत्काल सिम्स भेजा गया। सिम्स में डाक्टरों ने नर्स को मृत घोषित कर दिया। महिला के पास मिले पस्र से उसकी पहचान की गई। इसके बाद परिवार वालों को घटना की जानकारी दी गई।
-गुस्साई भीड़ का शिकार हुआ यातायात जवान
घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। महिला को ट्रक की फ्रसे देख एक युवक उसे निकालने पहुंचा था। वहां पर मौजूद लोगों ने उसे दुर्घटनाकारी ट्रक का चालक समझ लिया। इसके बाद उसे पकड़कर कुछ लोग पीटने लगे। इस पर यातायात का एक जवान उसे बचाने पहुंच गया। बीच-बचाव के दौरान जवान भीड़ के गुस्से का शिकार हो गया। मौके पर पहुंचे सिविल लाइन पुलिस के जवानों ने किसी तरह लोगों का गुस्सा शांत कराया।

No comments

जनसुविधाओं का ध्यान, समस्याओं का तत्परता से समाधान और गुणवत्...

नवा रायपुर का रिटेल कॉम्प्लेक्स : आधुनिक मनोरंजन और तकनीकी न...

हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव सा...

मुख्यमंत्री साय का शिल्प नगरी कोंडागांव के शबरी एंपोरियम पहु...

भ्रष्टाचार एवं रिश्वतखोरी पर होगी कड़ी कार्यवाही: खाद्य मंत्...

लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है सोशल...

अहिल्या वाहिनी महिला बाइक रैली, नारी सशक्तिकरण का प्रतीक है ...

बस्तर के हर कोने तक पहुंचाएंगे विकास का उजाला: मुख्यमंत्री व...

नारी सशक्तीकरण और सुशासन की मिसाल है रानी अहिल्याबाई होल्कर ...

वोकल फॉर लोकल’ की भावना को देवरबीजा में मिला जीवन, खादी केंद...