Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, August 27

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

पांच लाख रुपए के इनामी नक्सली को किया ढेर,कई नक्सलियों के घायल होने की भी संभावना


रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का आतंक कम नहीं हो रहा है । वहीं दूसरी ओर पुलिस के जवान भी उनको रोकने के हर संभव प्रयास कर रहे हैं और आए दिन मुठभेड़ में नक्सलियों को मार गिराया जा रहा है। इसी के चलते  दंतेवाड़ा में बुधवार सुबह पुलिस ने 45 मिनट चली मुठभेड़ के दौरान एक नक्सली को मार गिराया। मारा गया नक्सली कटेकल्याण समिति का सदस्य था। पुलिस ने उसका शव बरामद कर लिया है। मौके से एक ९ एमएम  की पिस्टल भी बरामद हुई है। मारे गए नक्सली पर 5 लाख रुपए का इनाम था और पुलिस की हिट लिस्ट में शामिल था। सीएएफ ओर डीआरजी जवानों ने चिकपाल और मार्जुम के बीच जंगल में नक्सलियों का डंप बरामद किया था।
जानकारी के मुताबिक, नक्सल विरोधी अभियान के तहत सूचना मिलने पर मंगलवार देर रात दंतेवाड़ा डीआरजी और छत्तीसगढ़ आम्र्ड फोर्स 17वीं बटालियन के जवानों को सर्चिंंग पर भेजा गया था। इस दौरान चिकपाल और मारजुम के बीच जंगलों में नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। इसमें एक नक्सली मारा गया। उसकी पहचान हिडमा मुचाकी के रूप में हुई है ।  दरअसल, पुलिस ने मंगलवार शाम जवानों ने चिकपाल और मार्जुम के बीच जंगल में नक्सलियों का डंप बरामद किया था। नक्सलियों ने सड़क किनारे गड्ढा कर उसमें विस्फोटक, तार और अन्य सामान छिपाकर रखा था। बताया गया था कि नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देना चाहते थे। वहां से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने ऑपरेशन लॉन्च किया था।
इनका कहना है
नक्सलियों ने कुछ दिन पहले एक ग्रामीण को अगवा कर लिया था। जवानों ने उसे सुरक्षित बचाया। वहां से मिली सूचना और फिर कल मिले डंप के आधार पर जानकारी जुटाई गई। जिसके बाद रात को  संयुक्त ऑपरेशन लॉन्च किया गया। मुठभेड़ के बाद सर्चिंग में शव बरामद हुआ है। अन्य नक्सलियों के भी घायल होने की संभावना है।
- डॉ. अभिषेक पल्लव, एसपी , दंतेवाड़ा।

No comments

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जापान से दूरभाष पर ली बस्...

विष्णु के सुशासन में ग्रामीणों की समस्याओं का हो रहा त्वरित...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ओसाका की एसएएस सानवा कंपनी लिमि...

प्रदेश के साथ देश की विद्युत आवश्यकताओं की पूर्ति कर रहा है ...

श्रीमहाकालेश्वर उज्जैन-इंदौर-पीथमपुर मेट्रो कॉरिडोर के लिये ...

दुर्गवासियों को बड़ी सौगात - महाराजा चैक से बोरसी तक फोरलेन

छत्तीसगढ़ के निशानेबाजों के लिए सुनहरा मौका! :28 अगस्त से शु...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी जापान यात्रा से और मजबूत ...

केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय की ऑनलाइन समीक्षा बैठक...

गोद ग्राम सोनपूरी में राज्यपाल का जनसंवाद, अंतिम पंक्ति तक य...