Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, May 31

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

चिकित्सा विहीन है स्वास्थ्य केन्द्र बोडऱा

गुरूर। शासन- प्रशासन द्वारा बीते साल से चल रहे कोविड-19 संक्रमण सहित अन्य बीमारियों के रोकथाम के लिए स्वास्थ्य सेवाओं पर निरंतर सुविधा उपल्ब...


गुरूर। शासन- प्रशासन द्वारा बीते साल से चल रहे कोविड-19 संक्रमण सहित अन्य बीमारियों के रोकथाम के लिए स्वास्थ्य सेवाओं पर निरंतर सुविधा उपल्बधता कराने में जुटा है लेकिन विकासखंड के ग्राम बोडऱा में संचालित उप स्वास्थ्य केन्द्र में एक भी चिकित्सक, नर्स, आया, बहुद्देश्यीय कार्यकर्ता सहित स्वास्थ्य विभाग से संबंधित एक भी कर्मचारी  पदस्थ नहीं है। जिसके कारण इस गांव सहित आसपास के स्वास्थ्य पीडि़त इलाज के लिए परेशान हैं। अभी सर्द मौसम में छोटे बच्चों से लेकर वृद्धों को नाना प्रकार की बीमारी जैसे बुखार, सर्दी, खांसी आदि से पीडि़त होकर इलाज के लंबी दूरी तय कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुरूर या किसी निजी चिकित्सों के पास महंगा इलाज कराना पड़ रहा है।
विकासखंड मुख्यालय से लगभग 8-9 किमी दूरी होने के साथ इस क्षेत्र का अकेला उप स्वास्थ्य केन्द्र होने के कारण इस गांव के आस-पास के गांवों से सबसे ज्यादा गर्भवती महिलाओं के इलाज संबंधी ज्यादा मामले आते हैैं, लेकिन यहां इन गर्भवती महिलाओं के ईलाज के कोई चिकित्सक नहीं होने से ज्यादा परेशान हो रही हैं। कई बार प्रसव पीड़ा से पीडि़त गर्भवती महिलाओं को यहां लाने पर चिकित्सक विहीन होने पर इस गर्भवती महिलाओं के समुचित प्रसव के लिए इनके परिजन दौड़-भाग करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाते हंै, इस लापरवाही से कई बार गर्भवती महिलाओंं की स्थित बहुत खराब हो जाती है जिससे जच्चा-बच्चा दोनों की जान जोखिम में पड़ जाती है।  इस स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य इलाज कर्मियों की कमी के बारे में जानकारी लेने पर पाया गया कि पहले यहां पदस्थ सभी स्वास्थ्य कर्मियों का स्थानांतरण होने के बाद से इनके स्थान पर दूसरे ने ज्वाईंन नहीं किया हैै। जिसके कारण यह स्वास्थ्य केन्द्र इलाज कर्मी विहीन है।
***

No comments

छत्तीसगढ़ में होगी शिक्षकों की भर्ती, प्रथम चरण में 5,000 पदो...

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के रोडमैप पर रखें फोकस : मुख्यमंत्री विष्ण...

मोदी ने दी मध्यप्रदेश को कई सौगातें, इंदौर मेट्रो हुई शुरु

आतंकवाद के खिलाफ सबसे बड़ा और सबसे सफल ऑपरेशन है सिंदूर…

दुर्ग जिले में शिक्षकों की पोस्टिंग में असंतुलन से प्रभावित...

रानी अहिल्याबाई नारी सशक्तिकरण की जीवंत प्रतीक: मंत्री राजव...

दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना से आत्मनिर्भर बनीं भुनेश्वरी

मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना : भारती साहू के लिए बन...

सुशासन तिहार जनता की समस्याओं के समाधान का अभियान : मुख्यमंत...

PM मोदी ने बस्तर की डॉ जयमति कश्यप को किया सम्मानित