Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Sunday, June 1

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

वैध खदानों की अनुमति के बाद भी अवैध खदानों से मुरुम का अवैध खनन जारी

गुरूर। मुरूम की कमी न हो व अवैध उत्खनन पर प्रतिबंध लगाने के लिए सरकार ने मुरूम खदानों की स्वीकृति दी है। जिसमें ब्लाक के मुरूम खदान भी शामिल...


गुरूर। मुरूम की कमी न हो व अवैध उत्खनन पर प्रतिबंध लगाने के लिए सरकार ने मुरूम खदानों की स्वीकृति दी है। जिसमें ब्लाक के मुरूम खदान भी शामिल हैं। मगर क्षेत्र में इसके आड़ में अवैध रूप से धड़ल्ले से मुरूम खनन संचालित हो रहे हैं। एकाध वैद्य संचालित मुरूम खदानों में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल एनजीटी के नियमों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। मुरूम खदानों में ठेकेदार के द्वारा चैन माउंटेन से मुरूम उत्खनन किया जा रहा है। ठेकेदार का चैन माउंटेन मशीन धड़ल्ले से वनाचंल क्षेत्र की धरती का सीना छलनी कर रहा है।
बता दें कि भारत सरकार वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की नोटिफिकेशन एवं इसमें किए गए संशोधनों के अनुसार मुरूम खदानों में खदान संचालन के लिए दी गई पर्यावरणीय अनापत्ति में यह शर्त होती है कि मुरूम का खनन मानव श्रम से किया जाए जिसमें मशीनों से मुरूम उत्खनन पर पूर्णत: प्रतिबंध है। मुरूम उत्खनन में ठेकेदार राष्ट्रीय हरित न्यायालय एनजीटी के आदेश की बेखौफ धज्जियां उड़ा रहा है और जिले का खनिज विभाग मौन साधे बैठा है।                                      
ज्ञात रहे कि नई सरकार के गठन बाद ग्राम पंचायतों से खदान संचालन जारी करने की शक्ति वापस लिए जाने के बाद छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम के अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक निविदा के माध्यम से उत्खनन पट्टा आबंटित किया गया है। छत्तीसगढ़ की प्रदेश सरकार एक ओर मुरूम खदानों में अवैध खनन रोकने नियमानुसार नीलामी के माध्यम से मुरूम खदानों का आबंटन कर रही है। दूसरी ओर विकासखंड अंतर्गत वनांचल ग्रामों में मुरूम खदान में चैनमाउंटेन मशीनों से दिन रात मुरूम खनन का कार्य किया जा रहा है।
खनिज विभाग के अधिकारी मामले की जानकारी नहीं होने की बात कहते हुए दिखवाने की बात कह रहे है। कुल मिलाकर तथ्य यह है कि बिना विभाग की मदद के अवैध खनन नहीं हो सकता है। वैध खनन की आड़ में स्वीकृत गहराइयों से अधिक गहराइयों तक पहुंच कर मुरूम खनन किया जा रहा है। समय रहते ठेकेदार की मनमानी नही रोकी गई तो मुरूम खनन पट्टा से बाहर जाकर भी खनन की जा सकती है। वनांचल क्षेत्रों में सड़कों की उतार-चढ़ाव को ताक में रखकर ढुलाई वाहन में दुगना-तिगुना मुरूम लेकर हाईवा बेरोकटोक बाहर निकाले जा रहे हैं। ज्यादातर इन ढुलाई वाहनों पर नंबर प्लेट भी नहीं होतीं है।
यह कहा कलेक्टर ने
कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कहा कि इस क्षेत्र में चल रहे अवैध मुरूम खनन की जानकारी लगातार मिल रही है, इस अवैध मुरूम खनन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही के लिए माईनिंग टीम को भेजा जाएगा।

No comments

छत्तीसगढ़ में होगी शिक्षकों की भर्ती, प्रथम चरण में 5,000 पदो...

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के रोडमैप पर रखें फोकस : मुख्यमंत्री विष्ण...

मोदी ने दी मध्यप्रदेश को कई सौगातें, इंदौर मेट्रो हुई शुरु

आतंकवाद के खिलाफ सबसे बड़ा और सबसे सफल ऑपरेशन है सिंदूर…

दुर्ग जिले में शिक्षकों की पोस्टिंग में असंतुलन से प्रभावित...

रानी अहिल्याबाई नारी सशक्तिकरण की जीवंत प्रतीक: मंत्री राजव...

दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना से आत्मनिर्भर बनीं भुनेश्वरी

मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना : भारती साहू के लिए बन...

सुशासन तिहार जनता की समस्याओं के समाधान का अभियान : मुख्यमंत...

PM मोदी ने बस्तर की डॉ जयमति कश्यप को किया सम्मानित