जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री डॉक्टर महन्त रामसुन्दर दास महाराज ने मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर चांपा ...
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री डॉक्टर महन्त रामसुन्दर दास महाराज ने मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर चांपा में आयोजित मां हसदेव गंगा की महा आरती में भाग लिया। विदित हो कि राजेश्री डॉक्टर महन्त रामसुन्दर दास महाराज अपने तीन दिवसीय जांजगीर-चांपा जिला के प्रवास के दौरान द्वितीय दिवस दोपहर 12 बजे जांजगीर पहुंचकर कलेक्टोरेट में पशु क्रूरता निवारण समिति का बैठक लिया तत्पश्चात वे चांपा के बड़े मठ में विराजित भगवान श्री जगन्नाथ जी का दर्शन पूजन के उपरांत श्री महन्त लाल दास महाराज से भेंट मुलाकात की तथा जगन्नाथ जी का प्रसाद अपने सहयोगियों सहित प्राप्त किया। बम्हनीडीह के विश्राम गृह में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं, विशिष्ट जनों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से भेंट मुलाकात के उपरांत उन्होंने ग्राम गोविंदा में गौठान का निरीक्षण किया। शाम के समय 6.30 बजे वे चांपा में हसदेव नदी के किनारे डोंगा घाट में आयोजित मां हसदेव गंगा की महा आरती के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में चांपा सेवा संस्थान के सदस्यों के द्वारा मुख्य अतिथि राजेश्री महन्त महाराज एवं महन्त नरोत्तम दास, महन्त राम चरण दास तथा क्षेत्रीय विधायक नारायण प्रसाद चंदेल, चंदेल सहित गणमान्य जनों का आत्मीय स्वागत किया गया। स्वागत के पश्चात अपना आशीर्वचन प्रदान करते हुए राजेश्री महन्त जी महाराज ने कहा कि यहां आकर हमें बहुत ही सुखद अनुभव हुआ है मां हसदेव गंगा की महाआरती के विहंगम दृश्य को देखकर हमें काशी, चित्रकूट, अयोध्या और विशेषकर हरिद्वार में गंगा जी की आरती के सदृश सुखद अनुभूति हो रही है, मुझे आशा ही नहीं अपितु पूरा विश्वास है कि इस महाआरती का आयोजन आप लोगों ने जितने उत्साह के साथ किया है उतने ही उत्साह पूर्वक मां हसदेव गंगा को स्वच्छ बनाने में कार्य करेंगे।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments