Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, June 2

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

दिनदहाड़े लूट लिए पेट्रोल पंप कर्मचारियों से दस लाख रुपए ,बदमाशों का कोई सुराग नहीं

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले में शुक्रवार को चार घंटे के अंदर दो पेट्रोल पंप र्किमयों के साथ कथित तौर पर हुई 10 लाख रुपए की लूट के मामले में प...


नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले में शुक्रवार को चार घंटे के अंदर दो पेट्रोल पंप र्किमयों के साथ कथित तौर पर हुई 10 लाख रुपए की लूट के मामले में पुलिस को अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) लव कुमार ने बताया कि शुक्रवार को दिनदहाड़े ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के दो थाना क्षेत्रों में अलग-अलग जगहों पर पेट्रोल पंप र्किमयों से 10 लाख रुपये की लूट हुई।
    
उन्होंने बताया कि पहली घटना थाना सूरजपुर क्षेत्र की है। उन्होंने बताया कि देवला गांव के पास मेरठ के रहने वाले प्रमोद कर्णवाल का पेट्रोल पंप है और पेट्रोल पंप का सुपरवाइजर अर्जुन और चालक अंकित स्कूटी की डिक्की में आठ लाख रुपये रखकर सूरजपुर में स्थित एक बैंक में जमा कराने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि तभी मोटरसाइकिल सवार हथियारबंद बदमाशों ने उनकी स्कूटी को रोक लिया, तथा मारपीट करके उनसे आठ लाख रुपये नकद और स्कूटी ले कर भाग गए।
 
उन्होंने बताया कि लूट की दूसरी घटना थाना बीटा-2 क्षेत्र के सिटी पार्क के पास हुई, जहां बदमाशों ने इंडियन आॅयल पेट्रोल पंप के सुपरवाइजर प्रवेश और सेल्समेन रवि कांत से दो लाख रुपये लूट लिए। अपर उपायुक्त ने बताया कि ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में हुई लूट की दोनों वारदातों की जांच के लिए पुलिस के पांच दल बनाए गए हैं। पुलिस को यह भी शक है कि इस घटना में पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कुछ कर्मचारी शामिल हो सकते हैं, जिनकी मुखबिरी पर यह लूट हुई है। अपर आयुक्त ने बताया कि घटना के बाद थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप त्रिपाठी को निलंबित कर दिया गया है।

No comments

हमारी सरकार बस्तर में शांति और विकास के लिए प्रतिबद्ध: मुख्य...

मुख्यमंत्री ने दुधारू पशु प्रदाय योजना का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भगवान गौतम बुद्ध की पूजा-अ...

छत्तीसगढ़ के विकास में देवांगन समाज की महत्वपूर्ण भूमिका: मुख...

मुख्यमंत्री ने भोंगापाल में बांस नौका विहार केंद्र का किया श...

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रीय समाज के केन्द्रीय महाधिवेशन में श...

छत्तीसगढ़ में होगी शिक्षकों की भर्ती, प्रथम चरण में 5,000 पदो...

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के रोडमैप पर रखें फोकस : मुख्यमंत्री विष्ण...

मोदी ने दी मध्यप्रदेश को कई सौगातें, इंदौर मेट्रो हुई शुरु

आतंकवाद के खिलाफ सबसे बड़ा और सबसे सफल ऑपरेशन है सिंदूर…