Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, July 14

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

मां-बेटा बेचने निकले 75 लाख का नकली सोना, पुलिस ने दोनों को पकड़ा

  2 दिनों से घूम रहे थे शहर में, सुनार की शिकायत के बाद पुलिस ने दबोचा abernews.in उज्जैन। जीवाजीगंज क्षेत्र से पुलिस ने मां बेटे को गिरफ्ता...

 2 दिनों से घूम रहे थे शहर में, सुनार की शिकायत के बाद पुलिस ने दबोचा

abernews.in

उज्जैन। जीवाजीगंज क्षेत्र से पुलिस ने मां बेटे को गिरफ्तार किया है। दोनों डेढ़ किलो सोने के नकली आभूषण कौड़ियों के दाम बेचने निकले थे। शंका होने पर थाने के सामने रहने वाले सुनार ने पुलिस को सूचना कर दी। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वह पिछले 2 दिनों से शहर में धोखाधड़ी का प्रयास कर रहे थे।

जीवाजीगंज थाना पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को एक महिला और पुरुष क्षेत्र में लाखों रुपए सोना बेचने की फिराक में घूम रहे थे। इस दौरान उन्होंने थाने के सामने रहने वाले सुनार से संपर्क किया। उन्होंने सुनार को झांसे में लेने का प्रयास किया और पहले तो असली सोना दिखाया। उसके बाद उन्होंने तकरीबन डेढ़ किलो वजनी सोने के आभूषण मात्र दो लाख रुपए में बेचने का झांसा दिया। लेकिन सुनार को दोनों के ऊपर शंका हो गई और उसने पुलिस को सूचना कर दी। पुलिस के अनुसार पकड़ी गई महिला का नाम गंगाबाई और बेटा लाला पिता पूरण है, दोनों उत्तरप्रदेश के आगरा के रहने वाले है। दोनों गुरुवार को भोपाल से उज्जैन आये है। दोनों के खिलाफ शिवम सोनी की शिकायत पर धोखे से नकली आभूषण बेचने का प्रकरण धारा 420, 511, 34 में किया गया है।

जीवाजीगंज थाना प्रभारी  मनीष मिश्रा ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों खुद को मजदूर होना बता रहे है। उनके पास से मिले नकली आभूषण खुदाई में मिलना बता रहे है। दोनों आपस में मां-बेटा होने की बात कह रहे है। फिलहाल पूछताछ कर पता लगाया जा रहा है कि कहां खुदाई में मिले थे, वहीं भोपाल और आगरा से दोनों की जानकारी एकत्रित की जा रही है। आज न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

बना रखी थी सोने की माला

पुलिस का कहना है कि दोनों मां-बेटे बहुत शातिर है। दोनों पहले सुनार के पास पहुंचे थे और उसे सोना बेचने का झांसा दिया। लेकिन सुनार ने उनका सोना नहीं खरीदा। दूसरे दिन दोनों एक बार फिर उसके पास पहुंचे तथा लाखों का लालच दिया। दोनों ने उसे डेढ़ किलो वजनी सोने की माला दिखाई। जिसमें से एक मोती निकाल कर उसे जांच के लिए दिया था, जो असली सोना था। बाकी की पूरी माला नकली सोने की बनी हुई थी।

No comments

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मलेरिया पर करारा प...

पत्रकारिता विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर क...

मुख्यमंत्री से जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाका...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से ‘श्री रामलला दर्शन योजन...

वैश्विक टेक्सटाइल हब के रूप में मध्यप्रदेश को स्थापित करने क...

छत्तीसगढ़ में मलेरिया पर करारा प्रहार

छत्तीसगढ़ में खाद की कोई कमी नहीं

परंपरागत से आधुनिक खेती की ओर: लालसुहनार के साधूराम की कहानी...

बस्तर संभाग में समितियों से 58159 मैट्रिक टन खाद एवं 33062 क...

75 आदिवासी महिला किसानों को दी गई दुधारू गायें