रायपुर। मैट्स यूनिवर्सिटी के कला एवं मानविकी अध्ययनशाला के हिन्दी विभाग में वर्ष 2026 के विदाई समारोह का आयोजन उत्साह और भावनात्मक माहौल के ...
रायपुर। मैट्स यूनिवर्सिटी के कला एवं मानविकी अध्ययनशाला के हिन्दी विभाग में वर्ष 2026 के विदाई समारोह का आयोजन उत्साह और भावनात्मक माहौल के बीच किया गया। बी.ए. और एम.ए. के कनिष्ठ विद्यार्थियों ने अपने वरिष्ठ छात्रों के लिए फेयरवेल कार्यक्रम का भव्य आयोजन कर यादगार पल संजोए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी और आत्मीय माहौल ने सभी को भावुक कर दिया।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और मनोरंजनात्मक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे आयोजन में जीवंतता घोल दी। इसके साथ ही विभिन्न खेल एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों की रचनात्मक गतिविधियों और प्रतिभा के आधार पर विभिन्न सम्मान प्रदान किए गए। मिस्टर फेयरवेल का खिताब आदित्य को मिला, जबकि मिस फेयरवेल के रूप में पल्लवी रेड्डी को चुना गया। मिस इवनिंग का सम्मान मसरत फातिमा तथा मिस्टर इवनिंग का खिताब गौरव महेश्वरी को दिया गया। वहीं मिस्टर माचो के लिए वाजिद और मिस गॉर्जियस के लिए अलेफिया का चयन किया गया।
प्रतियोगिताओं में ‘रॉन्ग आंसर ओनली’ खेल में आदित्य ने प्रथम और लिव्यांशु ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में सृष्टि विजेता रहीं। पेपर फोल्ड प्रतियोगिता में सृष्टि ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि पल्लवी और लिव्यांशु संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। उत्कृष्ट सहभागिता और समग्र प्रदर्शन के लिए अंकित को ओवरऑल परफॉर्मेंस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
हिन्दी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रेशमा अंसारी ने बताया कि प्रतिवर्ष विद्यार्थियों द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने अनुभव साझा किए और वरिष्ठ छात्रों को भावभीनी विदाई दी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विभाग के प्राध्यापक डॉ. सुर्पणा श्रीवास्तव, डॉ. छाया साव, कु. सुरभि सिंह, कु. प्रियंका गोस्वामी और सीता पाटले का विशेष सहयोग रहा।
मैट्स विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया, महानिदेशक श्री प्रियेश पगारिया, कुलपति डॉ. के.पी. यादव, कुलसचिव गोकुलानंदा पंडा तथा उपकुलपति डॉ. दीपिका ढांढ ने हिन्दी विभाग को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments