रायपुर। होली पर्व के मद्देनजर क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रायपुर पुलिस द्वारा विशेष पेट्रोलिंग अभियान चला...
रायपुर। होली पर्व के मद्देनजर क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रायपुर पुलिस द्वारा विशेष पेट्रोलिंग अभियान चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अमित तुकाराम कांबले के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों एवं बल ने गुढ़ियारी क्षेत्र सहित विभिन्न इलाकों में मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग की।
इस दौरान पुलिस उपायुक्त (उत्तर) श्री मयंक गुर्जर, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री आकाश मरकाम, सहायक पुलिस आयुक्त सुश्री पूर्णिमा लामा, प्रशिक्षु आईपीएस सुश्री मानसी, आरपीएफ थाना प्रभारी श्री रामपाल गुर्जर, थाना गुढ़ियारी एवं चौकी रामनगर पुलिस बल अभियान में शामिल रहे।
पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र की संकरी गलियों, पटरी किनारे स्थित झुग्गी-बस्तियों तथा मुख्य बाजार मार्गों में पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। साथ ही आम नागरिकों एवं व्यापारियों से मुलाकात कर होली पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई।
अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments