——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

आसमान से गिरी मौत: प्रयागराज में बिजली गिरने से किसान की जान गई, बेटा झुलसा; दो मवेशी भी मरे

  प्रयागराज में मौसम के अचानक बदले मिजाज ने बड़ा हादसा करा दिया। तेज बारिश और आंधी के बीच गिरी आकाशीय बिजली ने एक किसान की जान ले ली, जबकि...

 



प्रयागराज में मौसम के अचानक बदले मिजाज ने बड़ा हादसा करा दिया। तेज बारिश और आंधी के बीच गिरी आकाशीय बिजली ने एक किसान की जान ले ली, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से झुलस गया। इस हादसे में दो मवेशियों की भी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, सरायइनायत थाना क्षेत्र के सहसों पुलिस चौकी अंतर्गत चकिया घरहरा गांव में बिजली गिरने से 58 वर्षीय संग्राम सिंह यादव की मौके पर ही मौत हो गई। उनके बेटे ज्ञान सिंह यादव इस घटना में झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए शहर में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बेमौसम बारिश से बढ़ी परेशानी

शुक्रवार सुबह से ही प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहे और कई जिलों में तेज बारिश हुई। अचानक बदले मौसम के चलते जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई है। बेमौसम बारिश ने खासकर किसानों की चिंता बढ़ा दी है।

मौसम विभाग का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी जारी की थी। कई जिलों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बारिश की संभावना जताई गई है। 21 मार्च तक प्रदेश के कई हिस्सों में यलो अलर्ट जारी है, जबकि 22 मार्च से मौसम सामान्य होने की उम्मीद है।

इन जिलों में तेज आंधी-बारिश का खतरा

एटा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर, जालौन, हमीरपुर, फतेहपुर, गोंडा, कासगंज, आगरा, फिरोजाबाद, सहारनपुर, बागपत, बिजनौर, शामली, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, संभल, बुलंदशहर, अलीगढ़, बदायूं, हाथरस और मैनपुरी में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी है।

वहीं लखनऊ, झांसी, ललितपुर, महोबा, चित्रकूट, कौशांबी, रायबरेली, उन्नाव, हरदोई, अमेठी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, जौनपुर, वाराणसी, चंदौली, संत रविदास नगर, मीरजापुर और सोनभद्र में बारिश के साथ बिजली गिरने का खतरा जताया गया है। इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

No comments