——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

दीपक बैज बोले: धान खरीदी विफलता छिपाने भाजपा कर रही स्तरहीन राजनीति

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए राज्य सरकार पर किसानों और युवाओं के मुद्दों से ध्यान भटका...



रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए राज्य सरकार पर किसानों और युवाओं के मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा धान खरीदी में हुई विफलताओं को छिपाने के लिए स्तरहीन राजनीति कर रही है।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में कांग्रेस नेताओं एवं उनके परिजनों को मिले धान भुगतान को लेकर जारी पोस्टर राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है। यदि कांग्रेस के नेता किसान हैं तो उन्हें अपनी उपज का भुगतान मिलना स्वाभाविक है और यह किसी प्रकार की खैरात नहीं, बल्कि किसानों की मेहनत की कमाई है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा नेताओं को चुनौती देते हुए कहा कि यदि पार्टी में साहस है तो मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, अजय चंद्राकर तथा धरमलाल कौशिक सहित भाजपा नेताओं को प्राप्त धान भुगतान की जानकारी भी सार्वजनिक की जाए।

बैज ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने लगभग 7 लाख किसानों का धान नहीं खरीदा तथा लाखों किसानों का रकबा सरेंडर करवाया गया। उन्होंने कहा कि अंतर राशि के भुगतान में भी किसानों को लगभग 2600 करोड़ रुपये कम दिए गए हैं। कांग्रेस की मांग है कि किसानों को धान का भुगतान 3286 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किया जाए।

शिक्षक भर्ती के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में 57 हजार शिक्षकों के पद रिक्त हैं, जबकि सरकार केवल 5 हजार पदों पर भर्ती निकाल रही है। कांग्रेस ने युवाओं के हित में एकमुश्त 57 हजार शिक्षक भर्ती की मांग की है।

No comments