——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

जब तक जिंदा रहूंगी, राजनीति करती रहूंगी’: उमा भारती का भावुक बयान, लंबी उम्र की जताई इच्छा

  abernews. टीकमगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा की फायर ब्रांड नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने बड़ा और भावुक बयान दिया। उन...

 



abernews. टीकमगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा की फायर ब्रांड नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने बड़ा और भावुक बयान दिया। उन्होंने कहा कि जब तक वे जीवित रहेंगी, तब तक राजनीति करती रहेंगी और लंबे समय तक जीने की इच्छा भी जताई।

वीरांगना अवंती बाई के बलिदान दिवस पर बोलीं

उमा भारती शहर के गर्ल्स कॉलेज में अवंती बाई लोधी के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे अवंती बाई के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए जीवनभर राजनीति में सक्रिय रहेंगी।

स्वास्थ्य का जिक्र, जनता से मांगा आशीर्वाद

अपने संबोधन में उन्होंने अपने स्वास्थ्य का भी जिक्र किया। उमा भारती ने कहा कि उनका स्वास्थ्य अक्सर ठीक नहीं रहता, लेकिन जनता का आशीर्वाद और समर्थन ही उन्हें आगे बढ़ने की ताकत देता है।

उन्होंने कहा, “जब तक मैं जिंदा रहूंगी, तब तक राजनीति करूंगी। बहुत लंबा जीने का मन है, इसलिए आप लोगों का आशीर्वाद चाहिए। अगर चल नहीं पाऊं तो उठा कर बैठा देना।”

‘तीन चीजों पर काम जरूरी’

उमा भारती ने आगे कहा कि इंसान को जीवन में तीन चीजों—वाणी, आंख और कान—पर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक वे देख, सुन और बोल सकेंगी, तब तक जनता के लिए पूरी ताकत से संघर्ष करती रहेंगी।

No comments