——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

धामी कैबिनेट विस्तार: 5 नए मंत्रियों को मिली जगह, 2027 चुनाव से पहले साधे गए सियासी समीकरण

  abernews. देहरादून में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी कै...

 



abernews. देहरादून में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी कैबिनेट का विस्तार करते हुए 5 नए मंत्रियों को शामिल किया है। राज्यपाल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने सभी नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

कैबिनेट विस्तार के बाद अब धामी सरकार में कुल मंत्रियों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। माना जा रहा है कि यह कदम भाजपा ने जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने के साथ-साथ चुनावी रणनीति को मजबूत करने के लिए उठाया है।

इन नेताओं को मिला मंत्री पद

धामी कैबिनेट में जिन नए चेहरों को जगह मिली है, उनमें राजपुर से विधायक खजान दास, हरिद्वार से मदन कौशिक, भीमताल से राम सिंह केड़ा, रुड़की से प्रदीप बत्रा और रुद्रप्रयाग से भरत चौधरी शामिल हैं।

लंबे समय से चल रही थी चर्चा

पिछले कई महीनों से कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज थीं। हाल ही में हरिद्वार, देहरादून और कुमाऊं क्षेत्र के कई विधायक दिल्ली पहुंचे थे और मंत्री पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे थे।

सूत्रों के मुताबिक, इस संबंध में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से भी मुलाकात की थी। इसमें जेपी नड्डा और अमित शाह समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे।

चुनावी नजरिए से अहम कदम

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह कैबिनेट विस्तार पूरी तरह से 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर किया गया है। नए मंत्रियों के जरिए भाजपा अलग-अलग क्षेत्रों और सामाजिक समूहों में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है, ताकि चुनाव में इसका सीधा फायदा मिल सके।

No comments