abernews कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों ने शासकीय उचित मूल्य की राशन दुकान में सेंधमारी कर बड़ी चोरी की वारदात...
abernews कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों ने शासकीय उचित मूल्य की राशन दुकान में सेंधमारी कर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोर दुकान का ताला तोड़कर करीब 26 क्विंटल सरकारी चावल और एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत करीब 75 हजार रुपए से अधिक बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक बीती रात चोरों ने राशन दुकान का ताला तोड़कर अंदर रखा सामान पार कर दिया। सुबह जब रोज की तरह सोसायटी संचालक दुकान पहुंचे तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि दुकान से 53 कट्टा चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा गायब है।
घटना की जानकारी मिलते ही संचालक ने विभागीय अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार अन्नपूर्णा योजना के तहत गरीब परिवारों को निशुल्क चावल उपलब्ध कराती है, ताकि कोई भी जरूरतमंद भूखा न सोए। ऐसे में बानो गांव में गरीबों के हिस्से का राशन चोरी होने से ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments