Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

धान खरीदी में बड़ी कार्रवाई: मुंगेली जिले की 14 राइस मिलें सील, 12 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त

कस्टम मिलिंग में गड़बड़ियों और ओवरलोडिंग पर जिला प्रशासन का सघन निरीक्षण रायपुर/मुंगेली, 15 जनवरी 2026। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी व्यवस्था को ...




कस्टम मिलिंग में गड़बड़ियों और ओवरलोडिंग पर जिला प्रशासन का सघन निरीक्षण

रायपुर/मुंगेली, 15 जनवरी 2026। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारु बनाए रखने के लिए मुंगेली जिले में जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य कर रहा है। राज्य आईसीसीसी से प्राप्त अलर्ट और मुख्य सचिव श्री विकासशील के निर्देशों के अनुपालन में जिला कलेक्टर श्री कुंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय सहित राजस्व, पुलिस और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने जिले की विभिन्न राइस मिलों में छापामार कार्रवाई की।

जांच में ओवरलोडिंग, रिसायक्लिंग और कस्टम मिलिंग में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। मुंगेली के उपलेटा राइस मिल, नवागांव घुठेरा रोड स्थित नेशनल दाल मिल, पंडरिया रोड स्थित वर्धमान मिलिंग इंडस्ट्रीज, जैन राइस इंडस्ट्रीज और नवकार दाल उद्योग में कस्टम मिलिंग में गड़बड़ी पाए जाने पर 12 हजार क्विंटल से अधिक धान जप्त किया गया।

साथ ही नवागढ़ रोड स्थित दीपक राइस इंडस्ट्रीज और दीपक मिलिंग इंडस्ट्रीज में 198 क्विंटल से अधिक धान की कमी, तथा लोरमी रोड स्थित एसएस फूड में 1761 क्विंटल से अधिक धान की कमी पाई गई। जिला खाद्य अधिकारी श्री हुलेश डड़सेना ने बताया कि अनियमितता पाए जाने पर छत्तीसगढ़ चावल उपार्जन आदेश और मोटर वाहन अधिनियम के तहत कुल 19 राइस मिलों पर कार्रवाई की जा रही है, जिनमें से 14 राइस मिलों को सील कर दिया गया है।

आईसीसीसी के माध्यम से सतत निगरानी

राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में मिलर्स द्वारा समितियों से धान उठाव का कार्य किया जा रहा है। इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी के लिए आईसीसीसी कमांड सेंटर का गठन किया गया है। इसके तहत धान परिवहन में लगे वाहनों को जीपीएस के माध्यम से ट्रैक किया जा रहा है।

यदि कोई वाहन निर्धारित समय या मार्ग से विचलित होता है या क्षमता से अधिक धान ले जाता है, तो इसकी सूचना कमांड कंट्रोल पोर्टल पर ऑनलाइन प्रदर्शित होती है। जिला स्तर के अधिकारी इस पर तुरंत कार्रवाई करते हैं।

अवैध धान भंडारण और परिवहन पर कड़ी निगरानी

जिले की सीमाओं और चेक पोस्ट पर चौकसी को मजबूत किया गया है और संदिग्ध वाहनों की सघन जांच और रात्रिकालीन गश्त जारी है। अवैध धान खपाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया गया है, जिससे खरीदी, भंडारण और परिवहन की रीयल टाइम मॉनिटरिंग सुनिश्चित होती है और अनियमितता पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की सघन निगरानी और कार्रवाई से धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ेगी और किसानों का हित सुनिश्चित होगा।

No comments