रायपुर। MATS विश्वविद्यालय के योग विद्या संकाय के विद्यार्थियों ने शनिवार, 4 अक्टूबर 2025 को नगपुरा (दुर्ग) स्थित प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र...
रायपुर। MATS विश्वविद्यालय के योग विद्या संकाय के विद्यार्थियों ने शनिवार, 4 अक्टूबर 2025 को नगपुरा (दुर्ग) स्थित प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र एवं प्राचीन जैन मंदिर का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों, योग और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की प्रत्यक्ष जानकारी देना था।
विद्यार्थियों ने प्राकृतिक चिकित्सा, आयुर्वेद, पंचकर्म और योग-प्राणायाम की विभिन्न प्रक्रियाओं का अवलोकन किया। इस दौरान विशेषज्ञों ने उन्हें बताया कि प्राकृतिक चिकित्सा किस तरह आधुनिक जीवनशैली में स्वस्थ जीवन बनाए रखने का एक प्रभावी माध्यम बन चुकी है।
प्राचीन जैन मंदिर की स्थापत्य कला ने किया प्रभावित
नगपुरा स्थित प्राचीन जैन मंदिर का भ्रमण कर विद्यार्थियों ने उसकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, धार्मिक महत्व और उत्कृष्ट स्थापत्य शैली की जानकारी प्राप्त की। मंदिर परिसर की शांति और आध्यात्मिक वातावरण ने सभी को विशेष रूप से प्रभावित किया।
प्रशासनिक मार्गदर्शन से सफल रहा भ्रमण
इस ज्ञानवर्धक भ्रमण की सफलता में कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया, कुलपति प्रो. (डॉ.) के.पी. यादव, महानिदेशक श्री प्रियेश पगारिया, कुलसचिव श्री गोकुलानंद पांडा तथा विभागाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह का मार्गदर्शन और सहयोग रहा।
इस अवसर पर विभाग के प्राध्यापक श्री दिवेश कुमार, डॉ. योगेश कुमार और डॉ. राघव कुमार वर्मा भी विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहे, जिन्होंने भ्रमण को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
संकाय सदस्यों ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के व्यवहारिक ज्ञान, व्यक्तित्व विकास और सांस्कृतिक समझ को नई दिशा प्रदान करते हैं। विद्यार्थियों ने भी इसे “प्रेरणादायक और अविस्मरणीय अनुभव” बताया।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments