——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

महापौर मीनल चौबे ने दी बहुला चौथ और कमरछठ की शुभकामनाएं

रायपुर को स्वच्छता में देश में नंबर-1 लाने की अपील रायपुर ।रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौड़ और संस्कृति विभाग अध...



रायपुर को स्वच्छता में देश में नंबर-1 लाने की अपील

रायपुर ।रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौड़ और संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी ने व्रती महिलाओं और सभी नगरवासियों को बहुला चौथ (अंगारकी चतुर्थी) 12 अगस्त और हलषष्ठी (कमरछठ) 14 अगस्त के पावन पर्व पर अग्रिम शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीगणेश और हलधर भगवान श्री बलराम के श्रीचरणों में सभी के सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और शांति की प्रार्थना की।

महापौर ने कहा कि बहुला चौथ पर व्रती महिलाएं मंगलदेव और गणेशजी की विशेष पूजा करती हैं, जबकि हलषष्ठी पर भगवान बलराम और छठी माता की आराधना कर संतान के दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। यह अवसर जीवन में सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने का भी प्रतीक है।

इसके साथ ही तीनों जनप्रतिनिधियों ने राजधानी रायपुर को राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण में प्रथम स्थान दिलाने के लिए सभी से सक्रिय भागीदारी की अपील की। वर्तमान में रायपुर मेट्रो सिटी श्रेणी में देश में चौथे स्थान पर है और गार्बेज फ्री सिटी श्रेणी में छत्तीसगढ़ का पहला 7-स्टार रैंक प्राप्त शहर है। महापौर ने कहा— "आपकी सहभागिता से ही रायपुर देश का सबसे स्वच्छ शहर बन सकता है।"

No comments