——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

छात्रों ने जाना आदिवासी संस्कृति का इतिहास, नया रायपुर संग्रहालय में दिखीं 43 जनजातियों की झलक

रायपुर/आरंग। मैट्स विश्वविद्यालय मुख्य परिसर गुल्लू आरंग के कला संकाय तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने सोमवार को नया रायपुर स्थित छत्तीसगढ...



रायपुर/आरंग। मैट्स विश्वविद्यालय मुख्य परिसर गुल्लू आरंग के कला संकाय तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने सोमवार को नया रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ आदिवासी संग्रहालय का शैक्षणिक भ्रमण किया। प्राचार्य डॉ. ए.जे. खान के दिशानिर्देश में आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य छात्रों को राज्य की आदिवासी संस्कृति, परंपराओं और इतिहास से परिचित कराना था।

भ्रमण के दौरान छात्रों ने गोंड, मुरिया, हल्बा, बैगा, कोरवा समेत 43 जनजातियों की पारंपरिक वेशभूषा, आभूषण, कृषि उपकरण, वाद्ययंत्र, चित्रकला और धार्मिक अनुष्ठानों से जुड़ी वस्तुएं देखीं। संग्रहालय में बनी आदिवासी झोपड़ियां और कलाकृतियां छात्रों के लिए खास आकर्षण रहीं।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुरुचि बंसल ने किया, जबकि सहायक प्राध्यापक उमेश कुमार साहू, बाबूलाल साहू और श्वेता भारद्वाज ने सहयोग दिया। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए प्रेरित किया।


No comments