Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, May 28

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

रायगढ़ में 14 उद्योगों पर 10.51 लाख रुपये का पर्यावरणीय जुर्माना

   बिना सुरक्षा मानकों के कच्चे माल और अपशिष्ट परिवहन करने पर प्रशासन की सख्ती रायपुर  । रायगढ़ जिले में कच्चे माल, उत्पाद और अपशिष्ट परिवह...

  

बिना सुरक्षा मानकों के कच्चे माल और अपशिष्ट परिवहन करने पर प्रशासन की सख्ती

रायपुर  । रायगढ़ जिले में कच्चे माल, उत्पाद और अपशिष्ट परिवहन के दौरान पर्यावरणीय सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देश पर गठित संयुक्त जांच दल द्वारा बीते सप्ताह की गई निरीक्षण कार्रवाई में 14 उद्योगों पर कुल 10.51 लाख रुपये का पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति शुल्क अधिरोपित किया गया है। क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी श्री अंकुर साहू ने बताया कि 15 से 21 फरवरी 2025 के दौरान गठित जिला स्तरीय जांच कमेटी ने चंद्रपुर, कोडातराई, हमीरपुर, ढिमरापुर, तमनार, घरघोड़ा और पलगढ़ा सहित विभिन्न क्षेत्रों में कच्चे माल, उत्पाद और अपशिष्ट परिवहन करने वाले वाहनों की सघन जांच की। इस दौरान कई वाहन बिना तारपोलिन कवर के खुले में कच्चा माल परिवहन करते पाए गए, जिससे पर्यावरणीय प्रदूषण फैलने की आशंका बढ़ गई। इसके अलावा, कुछ वाहनों में 5 सेमी. फ्री बोर्ड स्पेस का अभाव था, जिससे सामग्री गिरने का खतरा था। कई वाहनों पर संबंधित नोडल अधिकारी का नाम अंकित नहीं था, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।

No comments

राज्यपाल रमेन डेका ने गौशाला का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीर सावरकर की जयंती पर उन्हें ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिमगा में ढाबा में किया भोजन, ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ जिले को दी 330 करोड़ 29 ला...

मुख्यमंत्री ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने बिरहोर महिलाओं को सौंपी पक्के आवास की चाबी

युक्तियुक्तकरण का फैसला छात्रों के हित में: मुख्यमंत्री विष्...

विष्णु के सुशासन में लोगों को अपनी समस्याओं के निराकरण का भर...

कर्मचारियों के हित में है प्रदेश का हित, प्रदेश के हित में र...

गरीब कल्याण के साथ समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करती है अच्छी सर...