Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, May 21

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

किसान नियत्रंण कक्ष के लैंडलाइन नंबर 07752-470814 में काल कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं

बिलासपुर। कृषि विभाग ने किसानों की सुविधा के लिए बनाया नियंत्रण कक्ष, विभागीय अफसरों को दी जिम्मेदारी मानसून अब दस्तक देने लगा है। मौसम में आ रहे बदलाव के साथ ही कृषि विभाग ने खरीफ फसल की तैयारी में जुटे किसानों की सुविधा व सहूलियत के लिए नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर दी है।  नियंत्रण कक्ष की जिम्मेदारी विभाग के प्रमुख अफसरों को सौंप दी है। विभाग ने किसानों के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी कर दिया है। इस पर काल करते ही विभाग के अधिकारी काल अटेंड करेंगे। किसान अपनी समस्या बताएंगे। उसके बाद विभागीय अफसर समस्याओं के निदान के साथ ही किसानों को जरूरी सलाह मशविरा भी देंगे।  कृषि विभाग ने खरीफ वर्ष के लिए बीज, उर्वरक, कीटनाशक औषधि एवं अन्य आदान सामग्री की जानकारी प्रदान करने के लिए जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष की स्थापना की है। जिले के किसान नियत्रंण कक्ष के लैंडलाइन नंबर 07752-470814 में काल कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। नियत्रंण कक्ष में प्रतिदिन सुबह 10 से शाम 5.30 तक अधिकारी उपस्थित रहेंगे। नियंत्रण कक्ष के लिए सहायक संचालक कृषि अनिल कौशिक को नोडल अधिकारी . 9977106777, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी पीएल उपाध्याय 7987333038, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी वाईके श्रीवास्तव 9340437942, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी विजय धीरज 7587234863 को सहायक नोडल अधिकारी, उमेश कुमार कश्यप 7987159154, खेमराज शर्मा को सहायक अधिकारी 9602256368 एवं भृत्य प्रकाश को सहायक बनाया गया है। उप संचालक कृषि ने बताया कि खरीफ वर्ष 2024 के लिए कृषि आदान सामग्री जैसे बीज, उर्वरक, कीटनाशक औषधि, कल्चर एवं कृषि यंत्र इत्यादि के गुण नियंत्रण से संबंधित, भंडारण, वितरण एवं नमूना लेने प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, छापामार कार्रवाई करने, रैक पाइंट से मार्कफेड के भंडारण केंद्रों मूवमेंट पर कड़ी निगरानी की जाएगी।सहकारी समितियों एवं निजी विक्रय केंद्रों के पास मशीन के माध्यम से उर्वरकों का विक्रय सुनिश्चित कराने तथा पास मशीन में भौतिक सत्यापन (स्टाक) एवं पास मशीन का मिलान करने के साथ ही गुण नियंत्रण एवं कीट नियंत्रण के लिए समय-समय पर क्षेत्र निरीक्षण कर सलाह देने के लिए जिला स्तरीय दल एवं नियत्रंण कक्ष की स्थापना की जाती है।  

No comments

साउथ अफ्रीका के मरीज की हुई अम्बेडकर अस्पताल में सफल सर्जरी

बीएमओ निलंबित एवं अनुबंधित चिकित्सक कार्यमुक्त

राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस: मुख्यमंत्री श्री साय ने किया ...

जल संवर्धन की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा भू-जल संवर्धन...

शिक्षा का अधिकार अधिनियम शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण का आधार

हमारी सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंच रहा: मुख्यमंत...

मुख्यमंत्री ने मुंगेली जिला ग्रंथालय में किया अतिरिक्त कक्ष ...

शत-प्रतिशत प्लेसमेंट की सफलता की नई मिसाल गढ़ता राज्य होटल प्...

निगम आयोगों में पूर्व में प्रस्तावित नियुक्तियों में हुआ आंश...

देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए पुलिस का आधुनिकीकरण जरूरी: योगी