Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, July 9

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

भाजपा विधायक ने छापा मारा तो प्रेमी जोड़ों ने कर दी 'OYO की मांग'

  भिलाई। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वह स्वयं छापेमारी करने नेहरू नगर गार्डन पहुंच गए। प्रेमी जोड़ों को स...

 

भिलाई। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वह स्वयं छापेमारी करने नेहरू नगर गार्डन पहुंच गए। प्रेमी जोड़ों को समझाइश देने लगे। प्रेमी जोड़े भी विधायक से बहस पर उतारू हो गए। कहा कि ओयो भी बंद करा दिया आपने, अब जाएं तो जाएं कहां। इस पर रिकेश ने गार्डन में प्रेम प्रलाप करने से मना किया। विधायक को गार्डन के आसपास रहने वालों ने ही यह शिकायत की थी कि यहां पर इतनी अश्लील हरकतें की जाती है जिससे उनका घरों में रहना मुश्किल हो गया है। भाजपा विधायक रिकेश सेन को शिकायत मिली थी कि नेहरू नगर का गार्डन प्रेमी जोड़ों का अड्डा बन चुका है। यहां प्रेमी जोड़े अश्लील हरकत करते देखे जा सकते हैं। यह बात विधायक को नागवार गुजरी। रविवार दोपहर वह स्वयं छापेमारी करने नेहरू नगर गार्डन पहुंच गए। वहां आधा दर्जन प्रेमी जोड़े भरी दोपहरी में मौजूद थे। विधायक का काफिला देख वे थोड़ा सकपकाए, पर भागे नहीं। विधायक गाड़ी से उतरकर एक-एक के पास पहुंचे। इस दौरान उनके साथियों ने मोबाइल चालू रखा था। वीडियो बनता देख कई प्रेमी जोड़े सकपका गए। विधायक रिकेश सेन प्रत्येक प्रेमी जोड़े के पास पहुंचे। पूछा कि गार्डन में क्या कर रहे हो, इस पर प्रेमी जोड़े भी विधायक से कहने लगे कि वे क्या करें आप ने ओयो बंद करा दिया है, अब हम कहां जाएं। ओयो था तो वहां मिल लिया करते थे। इस बात पर विधायक रिकेश सेन भड़क गए कहा कि गलत काम के लिए वैशाली नगर में कोई जगह नहीं है।

No comments

जनधन खाताधारकों के लिए राहत की खबर: निष्क्रिय खाते नहीं होंग...

सौर ऊर्जा से जगमगाया बस्तर का बेस्ट टूरिज्म विलेज धुड़मारास

सभी को हँसाने वाला कवि हमें रुलाकर चला गया – मुख्यमंत्री श्र...

योगी ने श्री रामलला व हनुमानगढ़ी का किया दर्शन-पूजन

सूरज की तपिश से फैल रहा घर आँगन में उजियारा

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों ने दी सूरजपुर को शैक्षणिक...

युक्तियुक्तकरण से दुरूस्त हुआ शिक्षा व्यवस्था

अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के कारण सहायक शिक्षक (एलबी) म...

प्रदेश में अब तक 336.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के...