Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Sunday, August 10

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

भाजपा नेता और उसके भाई पर चाकू से हमला करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

  जांजगीर - चांपा। जिले के बीजेपी आईटी सेल संयोजक संतोष साहू और उसके बड़े भाई योगेश साहू पर पुरानी रंजिश को लेकर दो भाइयों ने चाकू से प्रा...

 

जांजगीर - चांपा। जिले के बीजेपी आईटी सेल संयोजक संतोष साहू और उसके बड़े भाई योगेश साहू पर पुरानी रंजिश को लेकर दो भाइयों ने चाकू से प्राणघात हमला कर दिया था।। हमले में संतोष साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में प्रथिमक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया जहां उनका उपचार जारी है। वही दोनो आरोपितो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र जांजगीर वार्ड क्रमांक 6 में सोमवार की रात्रि करीबन 9 बजे बीजेपी आईटी सेल के संयोजक संतोष साहू के घर के सामने शराब के नशे में राजू बजाज (22) और सोनू बजाज (26) पुरानी रंजिश रखते हुए गाली गलौज कर रहे थे। योगेश साहू ने उन्हें मना किया।इस पर दोनों ने योगेश साहू पर पहले चाकू से हमला कर दिया। वहीं बीच बचाव में आए बीजेपी आईटी सेल के संयोजक संतोष साहू पर भी चाकू से 3 बार वार किया गया । घायल दोनो भाईयों को उपचार के लिए जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया। जिसमे संतोष साहू की हालत गंभीर होने पर उसे सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। जबकि योगेश साहू का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।सिटी कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी ने बताया की पुलिस को चाकू मारने की सूचना मिलने पर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की गई। आरोपित राजू बजाज और सोनू बजाज बाइक से भाग रहे थे। जिन्हे गुरुकुल स्कूल बनारी के पास से घेरा बंदी कर पकड़ा गया। पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है,और अन्य सहयोगियों की होने की संभावना जताई गई है। पूर्व में आरोपित सोनू बजाज के खिलाफ भादवि की धारा 354 का मामला सिटी कोतवाली में दर्ज है।

No comments

पूरे प्रदेश के लिए डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं में एक अनुकरणीय म...

रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का प्रतीक : मुख्यमंत्र...

छत्तीसगढ़ की बहनों की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए हम...

खरगा की पूनम की मुस्कान में झलकता सुनहरे भविष्य का सपना

युवाओं के सपनों को लगेंगे पंख, बनेंगे 34 नए नालंदा परिसर

छत्तीसगढ़ में ‘गौधाम योजना’ की शुरुआत – पशुधन सुरक्षा, नस्ल ...

पत्रकार बहनों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर बांधी राखी : जनसेवा ...

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को ब्रह...

हास्य कवि डॉ. दुबे अपनी हँसती-गुदगुदाती कविताओं के माध्यम से...

ईमानदारी और निष्ठा से निभाई गई जिम्मेदारी देती है सकारात्मक...