Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, August 13

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

संतोष पांडेय ने राजनांदगांव सीट से भरा पर्चा, सीएम साय ने किया जीत का दावा

  राजनांदगांव। छत्‍तीसगढ़ के राजनांदगांव लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्‍याशी संतोष पांडेय ने अपना नामांंकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करते वक्‍त...

 

राजनांदगांव। छत्‍तीसगढ़ के राजनांदगांव लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्‍याशी संतोष पांडेय ने अपना नामांंकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करते वक्‍त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, डिप्‍टी सीएम विजय शर्मा और प्रदेश अध्‍यक्ष किरण देव सिंह सहित दिग्‍गज नेता मौजूद रहे। इस मौके पर मुख्‍यमंत्री साय ने संतोष पांडेय की जीत का दावा किया। सीएम साय ने कहा, आज राजनांदगांव निर्वाचन क्षेत्र से संतोष पांडेय ने पार्टी से नामांकन दाखिल किया है। वे आने वाले चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीतेंगे। नामांकन से पहले सीएम साय ने शिवनाथ वाटिका में आम सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस को पांच साल पहले मौका दिया था, लेकिन कांग्रेस ने पांच साल में छत्तीसगढ़ को लूट लिया। छत्तीसगढ़ की जनता को धोखा दिया। आज वही ठगेश राजनांदगांव लोकसभा के चुनाव मैदान में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का काम कुछ नहीं है। केवल गाली देना जानते है। दो दिन पहले इसी राजनांदगांव में कांग्रेस की चुनावी सभा हुई जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लाठी से मारने की बात कही गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन माह 20 दिन में ही भाजपा की सरकार ने छत्तीसगढ़ में मोदी के गारंटी को पूरा करने का काम कर लिया है। प्रदेश की सरकार सांय सांय काम कर रही है, जिसे देख कर कांग्रेसियों की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है। इसलिए आंय बांए बात कर रहे है। सभा को उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा और किरण देव ने भी संबोधित किया। जिसके बाद शहर में रैली निकाली गई है। बतादें कि लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को राजनांदगांव लोकसभा सीट पर मतदान होंगे।

No comments

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संकल्प – विकास का अधूरा सपना अब...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आह्वान – हर घर तिरंगा से गूंजे...

तिरंगा हमारी जान और शान, हर घर पर लहराए तिरंगा: राजस्व मंत्र...

35 श्रमिक बने कुशल राजमिस्त्री

बस्तर के विकास में एक और क्रांतिकारी कदम

79 वें स्वतंत्रता दिवस पर सूरजपुर में ध्वजारोहण करेंगी मंत्र...

राज्य की शासकीय आईटीआई में प्रवेश हेतु रिक्त सीटों पर पुनः ...

जशपुर जिला चिकित्सालय में रेचा राम का सफल ऑपरेशन

सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का कारगर हथियार : मुख्यमंत्री...

नशे के अवैध कारोबार में लिप्त आरोपियों के खिलाफ जारी रहेगी ठ...