Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Thursday, May 29

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

राजेश वर्मा होंगे बिलासपुर आरपीएफ पोस्ट प्रभारी, सोनी गए नागपुर

   बिलासपुर। बिलासपुर आरपीएफ पोस्ट में प्रभारी की जिम्मेदारी राजेश वर्मा संभालेंगे। रायगढ़ आरपीएफ पोस्ट से उनका तबादला बिलासपुर किया गया ह...

 

 बिलासपुर। बिलासपुर आरपीएफ पोस्ट में प्रभारी की जिम्मेदारी राजेश वर्मा संभालेंगे। रायगढ़ आरपीएफ पोस्ट से उनका तबादला बिलासपुर किया गया है। यहां पदस्थ भास्कर सोनी को नागपुर में स्थानांतरित कर दिया गया है। इनके अलावा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे सुरक्षा बल में थोक में निरीक्षक, उप निरीक्षक व सहायक उप निरीक्षकों के अलावा प्रधान आरक्षकों का तबादला किया गया है। यह तबादला आदेश सोमवार को जोन मुख्यालय से जारी हुआ है। कार्यकाल अवधि पूरी होने के आधार पर तबादला हुआ है। जिसके तहत रायगढ़ आरपीएफ पोस्ट में पदस्थ राजेश वर्मा को बिलासपुर पोस्ट और बिलासपुर पोस्ट में पदस्थ भास्कर सोनी को नागपुर डिवीजनल सिक्युरिटी कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह एमएल यादव का आरपीएफ पोस्ट अनूपपुर से नागपुर मंडल, निरीक्षक रामलाल सीआईबी नागपुर से बिलासपुर, हेमलता भास्कर सीआईबी भिलाई से बिलासपुर डिवीजनल सिक्युरिटी कंट्रोल रूम, दिलीप बस्तिया रायपुर वैगन रिपेयर शाप से रायपुर डिवीजन सिक्युरिटी कंट्रोल रूम भेजा गया है। इसके अलावा अन्य निरीक्षक, उप निरीक्षक व सहायक उप निरीक्षक को इधर से उधर किया गया है। 

No comments

रानी अहिल्याबाई होल्कर का शासन प्रजा कल्याण, राष्ट्र निर्माण...

छत्तीसगढ़ में विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप तथा बुंदे...

पारम्परिक शिल्पकला, आत्मनिर्भरता व स्वावलंबन का आधार है : मु...

राज्यपाल मंगुभाई पटेल से उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पट...

सोमप्रसाद के जीवन में उद्यानिकी खेती से आया बदलाव

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने महासमुंद में निर्मा...

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जिला अस्पताल महासमु...

डीएमफ मद से बलरामपुर में स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री कै...