Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, May 28

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

छत्‍तीसगढ़ भाजपा में चल रहे प्रवेश उत्सव के दौरान एक बार फिर कांग्रेस को झटका लगा

 रायपुर।  छत्तीसगढ़ भाजपा में चल रहे प्रवेश उत्सव के दौरान एक बार फिर कांग्रेस को झटका लगा है। बिलासपुर नगर निगम की पूर्व महापौर और कांग्र...

 रायपुर।  छत्तीसगढ़ भाजपा में चल रहे प्रवेश उत्सव के दौरान एक बार फिर कांग्रेस को झटका लगा है। बिलासपुर नगर निगम की पूर्व महापौर और कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष वाणी राव भाजपा में शामिल हो गई हैं। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में रामनामी समाज के प्रमुख सदस्यों, छत्तीसगढ़ के प्रमुख फिल्मी और लोक कलाकार शाहिद समेत 500 से अधिक लोगों ने रायपुर में भाजपा में प्रवेश किया है। इस बीच पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने बड़ा बयान देते हुए भाजपा को भ्रष्टाचारी जुटाओ पार्टी करार दिया है। सिंहदेव ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर पोस्ट कर भाजपा का फुलफार्म बताया है। उन्होंने लिखा है कि पिछले दस वर्षों से जिसे हम वाशिंग मशीन समझ रहे थे, वह तो पूरी लांड्री सर्विस निकली। भाजपा मतलब भ्रष्टाचारी जुटाओ पार्टी। उन्होंने आरोप लगाते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री जिनको देश में घूम-घूम कर भ्रष्टाचारी बताते हैं, फिर अपनी ईडी, सीबीआइ की छड़ी घुमाते हैं और सभी भ्रष्टाचार के दागी नेता अचानक बेदाग हो जाते हैं। सिंहदेव ने आगे लिखा है कि जिनके खिलाफ सबसे ज़्यादा नारे लगाए, सत्ता के लालच में उन पर ही फूल बरसाए। 25 ऐसे विपक्षी नेताओं को भाजपा में शामिल किया गया, जिनके पर लगातार आरोप लगते रहे, मुकदमे डलते रहे और पार्टी बदलते ही अचानक वो मुकदमे रफा दफा हो गए। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर ने टीएस सिंहदेव के लांड्री वाले बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मनोबल टूट चुका है और टीएस सिंहदेव का बयान केवल इसका मेकअप करने की कोशिश है। 

No comments

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिमगा में ढाबा में किया भोजन, ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ जिले को दी 330 करोड़ 29 ला...

मुख्यमंत्री ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने बिरहोर महिलाओं को सौंपी पक्के आवास की चाबी

युक्तियुक्तकरण का फैसला छात्रों के हित में: मुख्यमंत्री विष्...

विष्णु के सुशासन में लोगों को अपनी समस्याओं के निराकरण का भर...

कर्मचारियों के हित में है प्रदेश का हित, प्रदेश के हित में र...

गरीब कल्याण के साथ समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करती है अच्छी सर...

राज्यपाल रमेन डेका ने टी बी मरीजों को भेंट की पोषण टोकरी

गुलमोहर पेड़ के नीचे लगी मुख्यमंत्री की चौपाल: सारंगढ़-बिलाइ...