Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

बेटी और व्यापारी की सुरक्षा का जो खतरा बना उसका राम नाम सत्य, अलीगढ़ में बोले सीएम योगी

   अलीगढ़ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। शुक्रवार को उन्होंने अलीगढ़ और बागपत में चुनावी सभाओं को संबोध...

  

अलीगढ़ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। शुक्रवार को उन्होंने अलीगढ़ और बागपत में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। बागपत सीट इस बार भाजपा ने एनडीए के सहयोगी रालोद को दी है। वहां से पिछले पचास साल में पहली बार चौधरी चरण सिंह के परिवार का कोई सदस्य मैदान में नहीं है। रालोद ने यहां से राजकुमार सांगवान को उतारा है। सीएम योगी ने अपराधियों पर कसी जा रही नकेल की चर्चा करते हुए कहा कि 2017 से पहले बहू बेटियां घर से नहीं निकलती थीं। अब माहौल बदल गया है। व्यापारी भी सुरक्षित है और बहू बेटियों पर भी नजरें डालने वाले गायब हैं। अब व्यापारी या बहू बेटियों की सुरक्षा के लिए जो खतरा बनता है उसका राम नाम सत्य हो रहा है।

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब उत्तम प्रदेश बन गया है। अब दंगा और कर्फ्यू नहीं लगते हैं। उत्तर प्रदेश में अब कांवड़ यात्रा निकल रही है। बरसाने में 20 लाख लोगों ने होली खेली। पहले मुश्किल से 20-25 हजार लोग आते थे। योगी ने कहा कि चुनाव पर कयास लगाने की जरूरत नहीं है, यहां का परिणाम तय है। योगी ने कहा कि अलीगढ़ से गाजियाबाद का सिक्सलेन पहले सपना था अब हकीकत बन चुका है।

कहा कि अलीगढ़ को डिफेंस कारिडोर, सीमेंट फैक्ट्री, यूनिवर्सिटी दी गई। 2017 से पहले उधोग लगाने के बारे में उद्यमी नहीं सोचते थे। अलीगढ़ में यह भी कहा कि चीनी मिल देने का काम करेंगे। किसानों से कहा कि गन्ना बोना शुरू कर दो। चीनी मिलों के पेच कसे जा रहे हैं। गन्ना मूल्य के भुगतान में देरी नहीं हो रही है। बागपत से लेकर बलिया तक भाजपा के पक्ष में माहौल है। दुनिया भारत की ओर देख रही है। सपा पर हमला करते हुए कहा कि सपा उम्मीदवार नहीं तय कर पा रही तो चुनाव क्या लड़ेगी।

वहीं बागपत में सीएम योगी ने कहा कि यह वही भूमि है, जहां से अन्याय एवं अत्याचार के विरुद्ध महाभारत की नींव पड़ी थी और करीब पांच हजार साल पहले भगवान श्रीकृष्ण ने हस्तिनापुर के राजदरबार में जाकर पांडवों के लिए जिन पांच गांव की मांग की थी, उनमें से एक बागपत भी था। योगी भाजपा एवं लोकदल के संयुक्त प्रत्याशी डॉ राजकुमार सांगवान के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वीरों एवं स्वतंत्रता सेनानियों की धरती बागपत को नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें भारत माता के महान सपूत और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पावन धरा पर आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

उन्होंने कहा कि इस बार हमारे लिए यह चुनाव और भी महत्व का हो जाता है। पहली बार किसानों के मसीहा के रूप में चौधरी चरण सिंह को भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न प्राप्त हुआ है। यह न केवल कोटि-कोटि अन्नदाताओं का सम्मान है, बल्कि उप्र वालों का गौरव भी है। सीएम योगी ने वर्तमान सांसद डॉ सत्यपाल सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों में व्यतीत किया, मगर बागपत का सांसद बनते ही वो यहां के विकास के लिए प्रण-प्राण से जुट गये। बागपत के लिए विकास की योजनाओं को उन्होंने दौड़-धूप करके 24 घंटे के अंदर दिल्ली और लखनऊ से पास कराया।

No comments