Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Thursday, June 26

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

देवर ने सब्बल से भाभी की कर दी हत्या

  बिलासपुर। बिल्हा क्षेत्र के ग्राम खम्हारडीह में घरेलु विवाद को लेकर देवर ने अपनी भाभी के सिर में सब्बल से वार कर दिया। इससे लहूलुहान महि...

 

बिलासपुर। बिल्हा क्षेत्र के ग्राम खम्हारडीह में घरेलु विवाद को लेकर देवर ने अपनी भाभी के सिर में सब्बल से वार कर दिया। इससे लहूलुहान महिला को गांव के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर शव चीरघर भेज दिया है। पुलिस ने शव का पीएम कराने के बाद स्वजन को सौंप दिया है। इधर हत्या का आरोपित देवर और उसकी मां फरार है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। बिल्हा क्षेत्र के खम्हारडीह में रहने वाली धनेश्वरी वैष्णव(35) आंगबाड़ी में सहायिका थीं। उनके पति राहुल वैष्ण का 10 साल पहले निधन हो गया है। इसके बाद से वह गांव में रहकर अपने दो बच्चों का भरण पोषण कर रही थीं। उनकी सास प्रमिला अपने छोटे बेटे के साथ बिल्हा में रहती हैं। गुरुवार को प्रमिला और उसका छोटा बेटा लाला वैष्णव गांव आए। उन्होंने धनेश्वरी से गांव में मकान बनाने की बात कही। इस पर धनेश्वरी ने उन्हें गांव में किसी दूसरे जगह पर मकान बनाने के लिए कह दिया। इसी बात को लेकर लाला और प्रमिला उससे विवाद करने लगे। विवाद बढ़ता देख गांव के लोगों ने उन्हें समझाईश देकर शांत कराया। इसके बाद सभी अपने घर चले गए। कुछ देर बाद ही धनेश्वरी का बेटा शिवम और बेटी निधि घर से चीखते-चिल्लाते बाहर की ओर भाग। उन्होंने अपने रिश्ते के चाचा प्रहलाद को बताया कि लाला ने उनकी मां के सिर पर सब्बल से वार किया है। इससे उनकी मां जमीन पर गिर गई है। इसी बीच गांव के लाेगों ने देखा कि लाला और प्रमिला बाइक से बिल्हा की ओर भाग रहे हैं। गांव के लोगों ने जाकर देखा तो धनेश्वरी जमीन पर लहूलुहान पड़ी थी। उन्होंने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया है।

No comments

मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक में धान के त्वरित निराकरण हेतु...

नक्सल प्रभावित इलाकों में विकास की नई रेखा: अंतिम चरण में रे...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रथयात्रा की ...

नक्सल प्रभावित इलाकों में विकास की नई रेखा: अंतिम चरण में रे...

एक पेड़ मां के नाम 2.0: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आम का पौधा ...

उत्तरप्रदेश के राज्य मंत्री संजय सिंह गौड़ ने मंत्री रामविचार...

बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री विजय शर्म...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे को ...

वर्ष 2025-26 के लिए आर्थिक रूप से कमजोर होनहार युवा कलाकारों...

शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कंप्यूटर कौशल परीक्षा 29 जून और 5 जु...